{"_id":"5d6781638ebc3e01622a08e4","slug":"kisan-express-loco-pilot-denys-to-drive-train-after-completing-his-scheduled-time-at-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर पहुंचते ही किसान एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन चलाने से किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर पहुंचते ही किसान एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन चलाने से किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा
Thu, 29 Aug 2019 01:15 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने गुरुवार को शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन चलाने से साफ इंकार कर दिया। चालक का ऐसा अंदाज देख कर रेल महकमे के सभी अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए।
विज्ञापन
दरअसल चालक का निर्धारित समय सुबह सात बजे पूरा हो गया। इस समय तक ट्रेन शाहजहांपुर पहुंची थी। समय पूरा हो जाने के बाद चालक ने अचानक कहा कि अब वो ट्रेन को आगे लेकर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो कंट्रोल के निर्देश पर रोजा स्टेशन से दूसरे चालक को शाहजहांपुर भेजा गया। इसके बाद दूसरा चालक शाहजहांपुर से ट्रेन को लखनऊ तक लेकर गया।
विज्ञापन