फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Killing four miscreants priti

चार बदमाशों ने की प्रीति की हत्या

Wed, 02 Dec 2015 01:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Killing four miscreants priti
फतेहगंज पश्चिमी। ससुराल जाने के लिए निकले बिशारतगंज के दवा व्यापारी नवनीत उर्फ सोनू ने पत्नी प्रीति की हत्या और लूटपाट की दास्तां होश में आने के बाद सुनाई। बताया कि उनकी बाइक को रबर फैक्ट्री के गेट पर सात बदमाशों ने रोककर फायरिंग कर दी थी। चार बदमाश उनकी पत्नी प्रीति को झाड़ियों में ले गए और उनकी गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। तीन बदमाश ने उस पर हमला करके जांघ पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। पत्नी की हत्या करते समय तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा तान रखा था। विरोध करने पर बदमाश ने उनकी जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश हत्या के बाद प्रीति के गहने आदि लूट ले गए। मामले में सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, दवा व्यापारी की पत्नी की हत्या के शोक में बिशारतगंज का बाजार बंद रहा।  
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लोहार नगला निवासी लालता प्रसाद ने अपनी प्रीति की शादी छह महीने पहले बिशारतगंज के दवा व्यापारी नवनीत साहू से की थी। लालता प्रसाद का पुत्र बबलू प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा है। इसीलिए सोमवार शाम नवनीत प्रीति का वोट डलवाने के लिए उसे लोहार नगला ला रहा था। नवनीत ने बताया कि सोमवार साम करीब साढे़ छह बजे हाईवे पर शंखा पुल-अगरास रोड पर एएनए इंजीनियरिंग कालेज और रबर फैक्ट्री गेट के पास झाड़ियों में दुबके सात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रीति के पिता लालता प्रसाद की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि बदमाशों ने उनके दामाद को घेरकर बेटी प्रीति की हत्या कर दी और बदमाश सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, नवनीत से 3000 रुपये नगद आदि लूट ले गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद प्रीति के शव का सिटी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम में प्रीति की हत्या चाकू से गला गोदकर किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही बलात्कार की आशंका में प्रीति की स्लाइड बनाकर भेजी गई है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर भिड़ गए
-प्रीति की हत्या के बाद पोस्टमार्टम पर पहुंचे तो उसके मायके वाले और ससुराल वाले भिड़ गए। प्रीति के मायके वालों ने नवनीत से यही सवाल किया कि उन्हें बदमाशों ने छोड़ क्यों दिया। प्रीति के परिवार की महिलाएं भी गुस्से में थीं। उनका कहना था कि घटना की बारीकी से छानबीन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या और लूट की वारदात पर खड़े सवाल
सवाल-एक
-पुलिस और परिवार वाले रात को नवनीत की बाइक को टार्च लेकर वारदात वाले इलाके में ढूंढते रहे, लेकिन कहीं नहीं मिली। मंगलवार सुबह घटना स्थल से चंद कदम दूरी पर ही बाइक पड़ी मिल गई।   
सवाल-दो
बदमाशों ने प्रीति को ही निशाना क्यों बनाया। उससे बदमाशों की क्या दुश्मनी थी। लूट का इरादा था तो प्रीति की हत्या करने की क्या जरूरत थी।
सवाल-तीन
दुश्मनी में हत्या हुई है तो प्रीति को ही बदमाशों ने क्यों मारा। बदमाश प्रीति को झाड़ियों में क्यों ले गए थे। उसका खून इतना जल्दी कैसे जम गया था।
सवाल-पांच
सरेशाम रबर फैक्ट्री के सामने हाईवे पर लूटपाट होती रही। बदमाशों ने प्रीति की हत्या भी कर दी। पुलिस चौकी चंद कदम दूरी पर है। पुलिस को भनक तक क्यों नहीं लग पाई।
 सवाल-छह
प्रीति के कपड़े इधर-उधर कैसे मिले, कहीं उसके साथ बलात्कार तो नहीं हुआ है। यदि हुआ है तो पुलिस ने पंचनामे मे पहले से स्लाइड बनाने का जिक्र क्यों नहीं किया गया था।

 
प्रीति ही हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश की जा रही है। घटना का सही खुलासा किया जाएगा। सर्विलांस की मदद से असली गुनहगार का पता लगाकर प्रीति की हत्या का पर्दाफाश जल्द होगा- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed