फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kheel batasha khilona price increased in bareilly custard apple crossed Rs 100 on diwali

Diwali 2024: बरेली में खील-खिलौने, बताशे की कीमतें बढ़ीं, शरीफा सौ रुपये के पार, गेंदा-गुलाब भी इतराया

Thu, 31 Oct 2024 07:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 07:48 AM IST
सार

Bareilly News: दिवाली पर बाजार गुलजार है। बुधवार को देर रात तक खरीदारी हुई है। लोगों ने पूजन के लिए खील-खिलौन और बताशे खरीदे। इस बार इनके दामों पर बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

विज्ञापन
kheel batasha khilona price increased in bareilly custard apple crossed Rs 100 on diwali
खील-खिलौने और बताशे की खूब हुई बिक्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले ही कई पूजन सामग्री की कीमतों के भाव बढ़ गए हैं। खील, खिलौने, बताशा, झाडू और पान के पत्तों समेत फलों की खरीदारी के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ी। इस समय शरीफा 100-150 रुपये किलो तक बिका। वहीं, वाहन बाजार भी गुलजार रहा। नई बुकिंग के साथ बुक वाहनों की डिलीवरी जारी रही।

विज्ञापन


पंच दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस के साथ हुई। बाजार में विभिन्न सेक्टर में करीब हजार करोड़ से ज्यादा कारोबार हुआ। पहले दिन भीड़भाड़ के चलते पूर्व में बुक वाहनों की डिलीवरी के लिए जो नहीं पहुंच सके वे बुधवार को संबंधित शोरूम पहुंचे।  
विज्ञापन


बाजार में उमड़ रही भीड़ 
जिले में करीब तीन सौ वाहनों की डिलीवरी और इतनी ही तादाद में नई बुकिंग का अनुमान वाहन कारोबारियों ने जताई है। वहीं, पूजन सामग्री की खरीद के लिए बुधवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में कतार रही। श्यामगंज, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज बाजार में सुबह से शाम तक जाम जैसे हालत बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराना सामग्री के साथ परंपरानुसार पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। कतार देखते हुए विक्रेताओं ने भी कीमतें बढ़ा दीं। दस रुपये में पान के सात पत्तों के बजाय पांच दिए। 60-70 रुपये प्रतिकिलो खील, खिलौने, बताशा 80-90 रुपये बिका। 50 रुपये की झाडू 80-90 रुपये में बिकी।

डेढ़ गुना बढ़ गए शरीफा के दाम, सेब भी सौ के पार
दिवाली पर परंपरानुसार फल शरीफा का पूजन होता है। इसे सीताफल भी कहते हैं। मान्यता है कि शरीफा फल मां लक्ष्मी को प्रिय है। लिहाजा, इसके पूजन के दौरान शरीफ का प्रयोग मंगलकारी माना जाता है। सामान्य दिनों में 50-60 रुपये प्रति किलो बिकने वाला शरीफा बुधवार को 90 से 110 रुपये पर बिका। 70-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा सेब भी सौ, 120 रुपये बिका।

आतिशबाजी का बाजार पहुंचा दस करोड़ के पार
शहर के आठ स्थान समेत जिले के 48 स्थानों पर सजे अस्थायी पटाखा बाजार में बुधवार को खासी रौनक रही। सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। बरेली पटाखा संगठन के अध्यक्ष कृष्णदेव सूद के मुताबिक दो दिन में ही करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान है। बृहस्पतिवार को भी पटाखा बाजार जोरों पर होगा। 

फूल कारोबारियों के चेहरे खिले 
दिवाली पर फूल-पत्तियों से घर सजाने की चाहत से फूल कारोबारियों के चेहरे खिले। मांग को देखते हुए कोलकाता और दिल्ली से भी गेंदा और गुलाब मंगा लिए गए थे। बुधवार को फूलों की खरीदारी का दौर जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी फूलों की बिक्री अलग-अलग बाजारों में रहेगी।

शहर में कुतुबखाना, श्यामगंज, बिहारीपुर के पास चौपुला रोड, पीलीभीत रोड, संजय नगर व छोटी बिहार आदि स्थानों पर दिवाली के लिए फूल-पत्तियों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। फूल व्यापारी नंद किशोर के मुताबिक दिवाली पर फूल-पत्तियों से घर सजाना शुभ माना जाता है। मंदिर समेत घरों में पूजन के दौरान भी फूल चढ़ाए जाते हैं। 
बताया कि सामान्य दिनों में 40-80 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गेंदा बुधवार को 70-120 किलो बिका। क्रमश: गुलाब 100-130 से 150-200 रुपये, कमल प्रति पीस 35-50 से 50-70 रुपये, पत्तियां 40-70 से 60-90 रुपये किलो बिकीं। गेंदा की माला 20 रुपये, गुलाब की 50 रुपये से शुरू रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed