फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanapuri in the name of Farmer's Day, officers did not reach

Bareilly News: किसान दिवस के नाम पर खानापूरी, नहीं पहुंचे अफसर

Thu, 16 Mar 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Khanapuri in the name of Farmer's Day, officers did not reach
बरेली। किसान दिवस में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित किसानों ने कहा कि जब अधिकारियों को नहीं आना था तो उन्हें क्यों बुलाया गया। उप निदेशक कृषि दीदार सिंह ने किसानों को समझाते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों का आंदोलन है। जिलाधिकारी एहतियाती इंतजाम कराने में व्यस्त है। जल्द ही कोई और तारीख रखकर किसान दिवस मना लिया जाएगा। बैंक, सिंचाई और गन्ना विभाग से संबंधित समस्याएं आईं। जिला गन्ना अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर और सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता ने जवाब दिए।
विज्ञापन


ये उठे सवाल
सरकार ऑर्गेनिग खेती, प्राकृतिक खेती, गो आधारित खेती को बढ़ावा देना चाहती है तो फिर रासायनिक उर्वरकों पर अनुदान क्यों दे रही है।
मूंग, उड़द, ढैंचा की जरूरत है, बीज मई-जून में मिलेगा तो किस काम। बीज का अनुदान विलंब से क्यों आता है। खनगावा श्याम में 10 वर्ष से किसान दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के गुर सीखने के लिए किसानों को कुरुक्षेत्र भेजा गया था। लौटकर आए एक महीना हो गया, अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं हुआ।
छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
हर सात किमी के दायरे में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएं।

बहेड़ी में किसानों की महापंचायत आज
बरेली। भारतीय किसान चौपाल के मंडल अध्यक्ष राकेश गंगवार ने बताया कि बहेड़ी चीनी मिल ने किसानों को 15 दिसंबर के बाद का भुगतान नहीं दिया। करीब 250 करोड़ रुपये किसानों के फंसे हुए हैं। किसान गन्ना समिति के कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को सुबह पंचायत करके गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान देने की मांग बुलंद करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed