फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan

अलीगंज में बड़े पैमाने पर रामगंगा नदी से हो रहा खनन

Tue, 01 Oct 2019 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Khanan
राजपुर कलां। खनन पट्टे निरस्त होने के बाद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग रही। पुलिस और राजस्व कर्मियों की सांठगांठ से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रात में अवैध खनन किया जा रहा है। शनिवार रात खनन कर रेता ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने रास्ते में लकड़ी भर रही डीसीएम को सामने से टक्कर मार दी। डीसीएम मालिक ने विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक धमकी देते हुए चला गया। बाद में साथियों के साथ रास्ते में घेरकर डीसीएम चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद डीसीएम चालक के खिलाफ ही थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कलां निवासी दिनेश यादव शनिवार रात करीब दो बजे रामगंगा बंदा के पास रोहतापुर में अपनी डीसीएम में यूकेलिप्टिस की लकड़ी भर रहे थे। इस दौरान कुंडरिया फैजुल्लापुर की ओर से आई तेज रफ्तार रेता भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से डीसीएम में टक्कर मार दी। डीसीएम मालिक दिनेश ने विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक झगड़े पर उतारू हो गया। ग्रामीण इकट्ठा हुए तो धमकी देते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली भगा ले गया। इसके बाद डीसीएम मालिक गाड़ी लेकर वहां से चले तो महोवा के पास हाफिजगंज मोड़ पर ट्रैक्टर चालक ने साथियों के उन्हें रोक लिया। फिर डीसीएम से खींचकर उनकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह बचकर भागे और परिजन को फोन किया तो परिजन और ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी भाग गए। इसके बाद रविवार को रेता खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक ने पीड़ित के ही खिलाफ अलीगंज थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन


अलीगंज और मीरगंज के बीच रामगंगा में बड़े पैमाने पर हो रहा खनन
थाना अलीगंज और मीरगंज के बीच रामगंगा नदी से लंबे अरसे से बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। कुछ माह पहले तत्कालीन आंवला एसडीएम ममता मालवीय ने अभियान चलाकर अवैध खनन पर नकेल कस दी थी, लेकिन खनन माफिया ने कद्दावर नेता की मदद से उनका ट्रांसफर करा दिया था। इसके फिर बड़े पैमाने पर खनन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिली है। जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनोज मिश्रा, एसओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed