फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan

भाजपा नेता का अवैध खनन करती ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने पकड़ी

Thu, 10 Oct 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Khanan
बहेड़ी। लक्ष्मीपुर गांव के एक किसान ने डीएम से भाजपा नेता पर अपने खेत में होकर किच्छा नदी से अवैध खनन कर करने की शिकायत की तो पुलिस ने बालू भरी ट्राली पकड़कर थाने में खड़ी कर ली। अब सिफारिश में बड़े नेता का पुलिस पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने का दबाव है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों और संबंधित विभागों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर के किसान दिल्लीधर ने पिछले दिनों डीएम को पत्र देकर बताया था कि गांव के भाजपा नेता ने उनके खेत में जबरन रास्ता डाल दी है। उसने उनके खेत में बोया पशुओं का चारा तक रास्ता डालकर खराब कर दिया है। उनके पुत्र ने विरोध किया तो उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगा। सत्ता की धौंस के चलते वह खामोश है। पीड़ित ने डीएम के अलावा एक पत्र सीएम को भी भेजा था। हाल ही में डीएम ने इस शिकायत पर संज्ञान लेकर एसएसपी से कार्रवाई कराने को कहा। एसएसपी ने थाना पुलिस को खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने बुधवार को अवैध खनन करती एक नेता की ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर थाने में खड़ी कर ली। नेता ने तत्काल अपने आका से संपर्क साध लिया और अब पुलिस पर वाहन छोड़ने को दबाव बनाया जा रहा है। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर का कहना था कि खनन की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर थाने में खड़ी है। इस मामले में प्रशासन या खनन विभाग के लोगों को सूचना दे दी गई है। कार्रवाई उन्हीं के स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed