{"_id":"640060df95126f8ef50219f3","slug":"kerala-governor-arif-mohammad-khan-statement-kashmiri-pandits-in-bareilly-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले: कश्मीरी पंडितों को बेघर करने वालों को अल्लाह का अजाब भुगतना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले: कश्मीरी पंडितों को बेघर करने वालों को अल्लाह का अजाब भुगतना पड़ेगा
Thu, 02 Mar 2023 02:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:10 PM IST
सार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मौलाना शहाबुद्दीन की किताब का विमोचन किया।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अल्लाह इंसाफ पसंद और इंसान की बात करने वालों को पसंद करता है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को रातों-रात उजाड़ा गया। उनको घर छोड़ने पर मजबूर किया गया। ऐसा करने वालों को अल्लाह का अजाब भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की 'मुफ्ती आजम और उनके खुल्फा' किताब का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अल्लाह लोगों की मदद करने की बात करता है। दूसरों पर जुल्म की मना करता है। जिनके ऊपर जुल्म किया जाता है, उनको लड़ने की इजाजत है। मगर जुल्म करने के लिए लड़ने की इजाजत कुरान नहीं देता।
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान कहा कि कश्मीरी पंडितों को घर छोड़ने पर मजबूर किया गया था। अल्लाह का अजाब (सजा) उन पर बरपेगा। उन्होंने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी पर पर कहा कि सोचिए सऊदी अरब में पैदा हुए होते तो यह किताब तक नहीं छाप सकते हैं। इस देश में हजारों साल विदेशी हुकूमत रही, लेकिन इस देश की संस्कृति पर कभी खतरा नहीं पैदा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बरेली के एक मुस्लिम नेता का नाम लिए बिना कहा है कि खुदा चाहता तो सभी एक ही दीन के लोग होते, लेकिन जब अल्लाह अलग अलग धर्म के लोगों को बनाए रखना चाहता है तो तुम लोग अल्लाह की मर्जी में दखल दे रहे हो। राज्यपाल किताब का विमोचन करने के बाद सर्किट हाउस से पुराना शहर में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए।