फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kedarnath are serial Kailash Kher

केदारनाथ पर सीरियल बना रहे हैं कैलाश खेर

Sun, 13 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 13 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath are serial Kailash Kher
केदारनाथ
तेरी दीवानी... और बम लहरी गीतों से हिट हुए गायक कैलाश खेर उत्तराखंड के एक सीरियल पर काम करेंगे। उत्तराखंड सरकार की मदद से बनाए जा रहे इस सीरियल में 12 एपिसोड हैं। गीत संगीत से सजे धारावाहिक में कहानी वास्तविक होगी। शनिवार को बीएल एग्रो के 21वें स्थापना दिवस पर बरेली आए कैलाश खेर ने पत्रकाराें से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आने वाले एलबम ‘इश्क अनोखा’ के बारे में भी बताया। कहा कि जय- जय केदारा धारावाहिक में आठ गाने होेंगे। एक गाने में 12 से अधिक लोगाें ने आवाज दी है। इसमें अमिताभ बच्चन, प्रसून जोशी, शिवामणि, हेमा मालिनी, शंकर महादेवन, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अर्जित सिंह, बाबुल सुप्रियो, अनूप जलोटा और सुरेश वाडेकर को सुनने का अवसर मिलेगा। यह पहला धारावाहिक होगा जिसमें आठ गाने भी पिरोये जाएंगे। इसकी कहानी एक परिवार पर आधारित है। केदारनाथ पर आपदा आने के बाद इस धारावाहिक के संबंध में विचार शुरू हुआ। पिछले कुछ सालों से सिनेमा से दूर कैलाश अपना नया एलबम ‘इश्क अनोखा’ लेकर आ रहे हैं। बाहुबली को छोड़ दे तो किसी अन्य फिल्म में गीत नहीं गाए। कैलाश बताते हैं कि इस दौरान वे लाइव कंसर्ट में व्यस्त रहे। अपने देश के संगीत को एक हजार कंसर्ट के माध्यम से फैलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed