{"_id":"5d4f26a78ebc3e6d1525b91c","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly3720149161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगे बम बम के जयकारे चले सब भगत तेरे द्वारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगे बम बम के जयकारे चले सब भगत तेरे द्वारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए शनिवार को कांवड़ियों के जत्थों की दिन भर आवाजाही बनी रही। सुबह विधि विधान से अपने इष्ट की आराधना के बाद शुरू हुआ कांवड़ियों की रवानगी का दौर देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान कई जगहों पर कांवड़ियों के जत्थों की रवानगी से यातायात प्रभावित रहा।
जानकारों के मुताबिक सावन के चौथे सोमवार पर तीसरे सोमवार की अपेक्षा नाथ नगरी में कांवड़ियों की तादाद कम रहेगी। हालांकि, बड़ी तादाद में श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करने उमड़ेंगे। शुनिवार को करीब 26 कांवड़ियों के जत्थे कछला और हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए रवाना हुए। यह जत्थे रविवार की देर शाम वापस आएंगे। सोमवार को तड़के मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करेंगे। शनिवार को सैटेलाइट, लाल फाटक, श्यामगंज, चौपला चौराहा और रामपुर रोड की ओर से कांवड़ियों की आवाजाही रही। इस दौरान ‘भोले के दर चलो, लेके कांवड़ चलो’ ‘ऐसे थक हार के निराश मत हो’ ‘भोले ने बुलाया तो निभाएगा भी वो’ आदि सुमधुर भजन बजते रहे।