फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

चलो बाबा की दुअरिया बोल बम-बम

Sat, 20 Jul 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बरेली। भगवान भोलेनाथ के पावन आराधना के सावन माह पर नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्था की रवानगी शुक्रवार से शुरू हो गई है। शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुआ कांवड़ियों की रवानगी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बम-बम भोले के जयघोष और भजनों की धुन पर झूमते नाचते कांवड़िए कछला और हरिद्वार की ओर गंगाजली लेने रवाना हुए। कांवड़ियों को शहर से सुरक्षित कछला रवाना कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहा।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर नाथ नगरी में शिवभक्तों का केसरिया सैलाब उमड़ेगा। हजारों की तादाद में कांवड़िए शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर परिवार, देश और समाज की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को नाथ नगरी से कई जत्थे हरिद्वार और कछला रवाना हुए हैं। वनखंडीनाथ मंदिर से रवाना हुए जत्थे में 55 कांवड़िए शामिल हैं। भूरा प्रजापति ने बताया कि वे वर्षों से कांवड़ियों का जत्था लेकर हरिद्वार गंगाजली भरने जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह दस बजे से जत्था रवानगी की तैयारियां शुरू हो गई थी। कांवड़ियों के परिजनों ने आरती उतारी और तिलक लगाकर रवाना किया। वहीं, हरुनगला से 40 कांवड़ियों का जत्था कछला रवाना हुआ है। इसके अलावा धोपेश्वरनाथ मंदिर से भी देर शाम करीब सात बजे 55 कांवड़ियों का जत्था कछला रवाना हुआ है। बंटी यादव ने बताया कि जत्था कल शाम तक वापस लौटेगा। जो सोमवार को धोपा मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में परंपरानुसार जलाभिषेक करेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed