{"_id":"5d3225898ebc3e6d06302941","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly369174441","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: 6382 लोग पुलिस के शिकंजे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: 6382 लोग पुलिस के शिकंजे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने 6,382 लोगों पर शिकंजा कसा है। 188 लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया गया जिनमें 170 शहर और 18 देहात के हैं। शहर के 1949 और देहात के 2272 लोगों समेत जिले में 4221 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। इसके साथ 144 लोगों पर धारा 110 जी के तहत मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है। इनमें 105 लोग शहर और 39 देहात के हैं। 1679 लोगों को रेड कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं जिनमें 615 शहर और 1064 देहात के हैं। जिले में 150 ऐसे लोग भी चिह्नित किए गए हैं जिनका सांप्रदायिक दंगों में शामिल रहने का इतिहास है।
जिले में 29 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां पहले दंगा हो चुका है। इनमें 14 शहर और 15 देहात के इलाके शामिल हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है। खुफिया कर्मचारियों को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है तो स्थानीय लोगों को भी सक्रिय किया गया है। सावन के आखिरी सोमवार को बकरीद पड़ने को लेकर पुलिस ने 41 स्थान ऐसे चिह्नित किए हैं जहां कांवड़िये और नमाजी एक रास्ते से होकर गुजरेंगे। पुलिस अफसर इसको लेकर ज्यादा चिंतित हैं। यहां पुलिस के साथ पीएसी और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे।
भारी वाहनों का रूट डायवर्जन आज से शिव मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। रूट डायवर्जन शनिवार सुबह सात बजे लागू हो जाएगा। लखनऊ और दिल्ली की दिशा में बरेली से होकर गुजरने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर गुजरेंगे। बरेली से आगरा जाने आने वाले वाहन बड़ा बाईपास से मिलक रामपुर शाहबाद, बबराला, गुन्नौर होकर निकाले जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस के सहयोग के लिए 1336 वालंटियर भी मुस्तैद रहेंगे। इनमें 868 शहर और 468 देहात में रहेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांवड़िये जिले के 101 प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इनमें शहरी क्षेत्र के 48 और देहात के 53 मंदिर शामिल हैं। इन सभी मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।