फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Katri incident

Bareilly News: तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम ने कटरी के गांवों का सीमांकन किया।

Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Katri incident
तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम ने कटरी के गांव का सीमांकन किया वहीं मोटर बोट में बैठकर रामगंगा नदी प? - फोटो : BAREILLY
फरीदपुर। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा की कटरी में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद अमर उजाला की मुहिम रंग ला रही है। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी पहुंचे। डीएम ने कहा कि अमर उजाला ने जो अभियान छेड़ा है, उसका व्यापक असर जल्द दिखाई देगा। डीएम के निर्देश पर फरीदपुर तहसीलदार शेर बहादुर सिंह और इंस्पेक्टर दया शंकर के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम रायपुर हंस गांव पहुंची और जमीन की पैमाइशन कर आसपास के गांव हिम्मतपुर व गोविंदपुर का सीमांकन किया।
विज्ञापन

टीम मोटरबोट के जरिये रामगंगा पार उस स्थान पर भी गई, जहां की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित गांव के लोगों को उनकी जमीन नापकर दी जाएगी। किसी का अवैध कब्जा नहीं रहेगा। समाधान दिवस में रायपुर हंस गांव के लोग जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जमीन जल्द ही खाली कराकर उन्हें दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो जानकारी प्रशासन को नहीं थी, वो अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबरों के माध्यम से मिली हैं। उन सभी बिंदुओं पर प्रशासन जांच करा रहा है।
विज्ञापन

सुरेश प्रधान के कब्जे में निकली 4 हेक्टेयर सरकारी जमीन
एसडीम फरीदपुर पारुल तरार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कर सुरेंद्र सिंह तोमर के कब्जे में लगभग 4 हेक्टेयर सरकारी जमीन चिह्नित की है। प्रशासन ने सुरेश पाल को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद उसे भूमाफिया घोषित करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में हुए थे किसानों के पट्टे, प्रशासन नहीं दिला सका कब्जा
रायपुर हंस गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें वर्ष 2009 में जमीन के पट्टे मिले थे, लेकिन उन पर कब्जा नहीं मिला। तत्कालीन लेखपाल, कानूनगो और तहसील प्रशासन भी ग्रामीणों को पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं दिला पाया था। ग्रामीण सिर्फ कागजों में ही पट्टों के मालिक थे। किसानों का कहना है कि तत्कालीन लेखपाल कानूनगो एवं तहसील प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई।
सुरेश प्रधान के भतीजे अजीत ने थाने में किया आत्मसमर्पण
रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह के भतीजे अजीत सिंह ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने अजीत को हिरासत में लेने के बाद उसे बरेली लेकर गई। इसके बाद शाम को फिर थाने ले आई। पुलिस अजीत सिंह से पूछताछ कर रही है।
सुरेश प्रधान का एक और साथी गया जेल
तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह प्रधान के साथी गजसिंहपुर गांव निवासी कुलदीप उर्फ बड़े पुत्र प्रेमपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। उसके पास से तमंचा- कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने पुलिस को कई अहम बातें बताईं।

कटरी कांड में अब तक 19 लोग जा चुके जेल, एक हिरासत में
फरीदपुर। कटरी कांड में अब तक पुलिस 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सुरेश पाल सिंह तोमर का भतीजा अजीत पाल सिंह तोमर पुलिस हिरासत में है। मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। सुरेश पाल सिंह तोमर पक्ष के 13 लोग अब तक जेल जा चुके हैं। दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी परमवीर सिंह सहित उसके पक्ष के 6 लोग जेल जा चुके हैं। संवाद

तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम ने कटरी के गांव का सीमांकन किया वहीं मोटर बोट में बैठकर रामगंगा नदी प?

तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम ने कटरी के गांव का सीमांकन किया वहीं मोटर बोट में बैठकर रामगंगा नदी प?- फोटो : BAREILLY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed