{"_id":"5edfec698ebc3e42e1173b5c","slug":"katra-chand-khan-firing-case-salesman-sachin-succumbed-after-suffering-in-hospital-for-three-days-bareilly-news-bly40868248","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा चांद खां फायरिंग प्रकरणः तीन दिन अस्पताल में तड़पने के बाद सेल्समैन सचिन ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा चांद खां फायरिंग प्रकरणः तीन दिन अस्पताल में तड़पने के बाद सेल्समैन सचिन ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे की आशंका में पुलिस ने कटरा को बनाया छावनी, अंतिम संस्कार तक पीएसी रही मौजूद
विज्ञापन
एसपी क्राइम, एएसपी, सीओ सिटी रहे मौजूद, निगरानी में कराई अंत्येष्टि
बरेली। कटरा चांद खां में शुक्रवार रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में सेल्समैन सचिन के माथे में गोली धंस गई थी। सचिन ने मंगलवार सुबह भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस महकमा अलर्ट रहा। मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम हाउस और वहां से मोहल्ले तक पुलिस का पहरा रहा। पीएसी की तैनाती के चलते मोहल्ला दिन भर छावनी बना रहा। कुछ देर घर पर शव रुकवाने के बाद पुलिस ने गुलाबबाड़ी शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। पुलिस रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर कार्रवाई करेगी।
बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां में मौर्या मंदिर के पास शुक्रवार रात पंकज, नाहिद, विनोद उर्फ किलकिली, अज्जी, अमन मौर्य, और महिला सट्टेबाज के गुर्गे इमरान व अन्य बदमाशों ने 30-35 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। छत पर खड़े होकर वीडियो बना रहे सेल्समैन सचिन के माथे में गोली लगी थी। उनकी भाभी वर्षा के भी पैर में छर्रे लगे थे। तीन दिनों तक भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद सचिन ने मंगलवार सुबह वहां दम तोड़ दिया। सचिन की मौत के साथ ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। मेडिकल कॉलेज से पुलिस की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम हाउस लगा गया। यहां से घर ले जाते वक्त भी पुलिस साथ रही। हंगामा होने की आशंका के चलते कटरा चांद खां मोहल्ले में पूरा दिन बारादरी, इज्जतनगर, कोतवाली, प्रेमनगर समेत कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात रही। इस बीच यहां 60-70 महिलाओं समेत करीब 250 लोग इकट्ठा रहे। करीब एक घंटा शव को घर पर रोकने के बाद पुलिस निगरानी में ही गुलाबबाड़ी शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में मृतक के भाई कपिल की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अब हत्या की धारा बढ़ाकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, 250 लोग हुए इकट्ठा
सचिन का शव घर पहुंचने के बाद वहां कई थानों की फोर्स के साथ उसके परिचित लोगों के साथ गली मोहल्ले की महिलाओं समेत करीब 250 लोग इकट्ठा हो गए। सिपाहियों ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की तो कुछ महिलाओं ने उनसे नोकझोंक भी की। रोड बंद करने पर लोग गलियों से होकर सचिन के घर तक पहुंचने लगे। इस बीच लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में तीन दिन से धंसी गोली पोस्टमार्टम टीम ने निकाली
दहशत फैलाने वाले एक बदमाश के तमंचे से निकली गोली सचिन के माथे में धंसकर अंदर ही फंस गई थी। शुक्रवार रात ही उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। लेकिन तीन दिनों तक उसका ऑपरेशन नहीं कराया गया। परिवार ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाकर डीएम व सीएमओ से शिकायत की बात कही है। वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम में खोपड़ी में धंसी 315 बोर की गोली निकाली गई।
पुलिस को छका रहे बदमाश, लोकेशन तक नहीं
घटना के बाद शुक्रवार रात ही पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया था। वहीं सोमवार रात तक चार और हमलावर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। घटना का मास्टरमांइड महिला सट्टेबाज का गुर्गा इमरान, हिस्ट्रीशीटर पंकज, नाहिद व अन्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
एसपी क्राइम, एएसपी, सीओ सिटी रहे मौजूद, निगरानी में कराई अंत्येष्टि बरेली। कटरा चांद खां में शुक्रवार रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में सेल्समैन सचिन के माथे में गोली धंस गई थी। सचिन ने मंगलवार सुबह भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस महकमा अलर्ट रहा। मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम हाउस और वहां से मोहल्ले तक पुलिस का पहरा रहा। पीएसी की तैनाती के चलते मोहल्ला दिन भर छावनी बना रहा। कुछ देर घर पर शव रुकवाने के बाद पुलिस ने गुलाबबाड़ी शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। पुलिस रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर कार्रवाई करेगी।