फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Katha factory employee had made a video before committing suicide

Bareilly News: आत्महत्या से पहले कत्था फैक्टरी कर्मचारी ने बनाया था वीडियो

Thu, 22 Feb 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Katha factory employee had made a video before committing suicide
बरेली। सुभाषनगर में आत्महत्या से पहले कत्था फैक्टरी कर्मचारी विनयदीप उर्फ अंशु ने अपने मोबाइल फोन से जो वीडियो बनाया था, उसे विवेचक एक महीने बाद भी देख नहीं सका। फोन परिजनों को लौटाया गया तो भेद खुला। अंशु के भाई ने बुधवार को एडीजी से शिकायत की है। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

बीडीए कॉलोनी करगैना निवासी विशाल ने बताया कि उनके भाई विनयदीप का पत्नी लक्ष्मी से विवाद चल रहा था। लक्ष्मी नौ माह से अपने बेटे के साथ मायके करमपुर चौधरी में थी। विनय जब उसे बुलाने ससुराल गए तो ससुरालियों ने उनको पीटा। 19 जनवरी की रात वह अपने कमरे में सोने चले गए। व्हाट्सएप कॉल पर पत्नी से विवाद के बाद विनय ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में विनय ने पत्नी लक्ष्मी, सास सोमवती, साले सचिन, उसकी पत्नी लता और ससुर दानवीर को मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुभाषनगर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु का मोबाइल फोन विवेचक के पास ही था, लेकिन इसकी जांच ही नहीं की गई। विशाल का आरोप है कि जब भी वह कार्रवाई के बारे में पूछने के लिए कॉल करते थे तो विवेचक उन्हीं को हड़काते थे। अब जब विवेचक से भाई का फोन लिया तो उसमें मौजूद वीडियो में भी उन्होंने सुसाइड नोट वाली बात दोहराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed