{"_id":"5d38b5738ebc3e6cda5e785e","slug":"kargil-bareilly-news-bly3698767110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने रक्तदान कर देशभक्ति की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने रक्तदान कर देशभक्ति की जगाई अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईटीबीपी बुखारा कैंप की ओर से कारगिल शहीद दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को आईएमए ब्लड बैंक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिकारियों और जवानों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। साथ ही, लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक किया। रक्तदान शिविर कैंप के उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।
वहीं, आईटीबीपी बैंड ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय के परिसर में देशप्रेम की धुन बजाकर स्टूडेंट्स को मंत्रमुग्ध कर लिया। छात्रों ने भी बैंड की धुन पर गीत गुनगुनाए। उन्होंने ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है’ धुन बजाई तो समूचे परिसर में मौजूद छात्र छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आईटीबीपी की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय करेली और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करगैना में चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ और कारगिल शहीदों पर लघु फिल्म दिखाई गई। जिसमें स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।