{"_id":"64be20db8508e86cdc09f903","slug":"kanwariya-drowned-in-ramganga-river-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जल भरने गया कांवड़िया रामगंगा नदी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जल भरने गया कांवड़िया रामगंगा नदी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
Mon, 24 Jul 2023 12:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:27 PM IST
सार
सावन के तीसरे सोमवार को जल लेने गया कांवड़िया कादरगंज गांव के पास रामगंगा नदी में डूब गया। उसका पता नहीं चल सका है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
नदी किनारे खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सोमवार सुबह कादरगंज गांव के पास रामगंगा नदी में जल भरने गया कांवड़िया डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से कांवड़िये की तलाश कराई जा रही है। दोपहर 12 बजे तक कांवड़िये का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फरीदपुर की राणा कॉलोनी निवासी जयराम का 18 वर्षीय पुत्र विशाल राठौर सोमवार सुबह कांवड़ियों के जत्थे के साथ रामगंगा नदी से जल लेने गया था। जल भरने से पहले कांवड़िये नदी में नहाने लगे। इसी दौरान विशाल गहरे पानी में चल गया। तेज बहाव होने के कारण वह नदी की धारा में बह गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!
विज्ञापन
कांवड़ियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलने के बाद विशाल के परिजन पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। विशाल का अभी पता नहीं चल सका है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।