फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kankrtola try again vitiating the atmosphere

कांकरटोला में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 25 Oct 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के कांकरटोला में दो छोटे मंदिरों के सामने मांस के टुकड़े फेंककर असामाजिक तत्वों ने मुहर्रम के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंदिरों के सामने लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा भी हुआ। हालांकि बाद में संभ्रांत लोगो और पुलिस ने किसी तरह तत्काल वहां सफाई कराकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

कांकरटोला में पुलिस चौकी से बीस कदम पहले बरसों पुराना दुर्गा मंदिर है। पड़ोस में रहने वाले रमेश चंद्र मंदिर की साफ सफाई और देखभाल करते हैं। शनिवार सुबह चार बजे जब वे मंदिर की धुलाई करने पहुंचे तो मंदिर के बाहरी हिस्से में बने देवी चरणों के पास मांस के टुकड़े पड़े देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ही स्थानीय लोगों को जगाकर स्थिति दिखाई। फिर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी दीनदयाल यादव मौके पर पहुंचे। लोग नाराज थे पर उन्होंने समझाकर वहां सफाई करा दी। इसी बीच सूचना मिली कि इसी चौकी क्षेत्र के चक महमूद शिव मंदिर के सामने भी किसी ने मांस के टुकड़े फेंके हैं। वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाया कि माहौल बिगाड़ने वालों की तलाश कर कार्रवाई करेंगे तो वे मान गए। यहां भी पुलिस ने सामने ही सफाई कराई। दोनों मामलों में कोई तहरीर नहीं दी गई। हालांकि चौकी प्रभारी का कहना था कि पुलिस अपने स्तर से खुराफातियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


पहले भी फेंका गया मांस
दुर्गा मंदिर पर छह महीने में मांस फेंकने की यह तीसरी घटना है। रमेश चंद्र ने बताया कि इससे पहले भी दो बार मांस फेंका गया। एक बार ईदउल जुहा तो दूसरी बार ईदउल फितर के दिन इसी तरह मांस फेंका गया था। यह तो संयोग ही था कि दोनों दिन सुबह को दूसरे समुदाय के पर्व थे। इसलिए उन्होंने शोर मचाने की बजाय स्थानीय लोगों की मदद से ये फिंकवा दिया। उस वक्त भी पुलिस को जानकारी दी गई पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। शायद इसी वजह से तीसरी बार घटना हुई। स्थानीय लोगों ने संदेह जताया कि ये किसी एक ही व्यक्ति या कुछ लोगों की सुनियोजित साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इस क्षेत्र में माहौल खराब करने के लिए तीसरी बार मांस का टुकड़ा फेंका गया है। यहां के आसपास के खुराफातियों को चिह्नांकित किया जा रहा है। उन पर नजर रखी जाएंगी’ समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed