{"_id":"5f2079458ebc3e638b193752","slug":"kanhaiatola-made-hotspot-after-getting-many-cases-closed-fort-market-bareilly-news-bly4143549185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई केस मिलने पर कन्हैयाटोला को हॉटस्पॉट बनाया, किला बाजार बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई केस मिलने पर कन्हैयाटोला को हॉटस्पॉट बनाया, किला बाजार बंद कराया
विज्ञापन
सील किया गया कन्हैया टोला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस, प्रशासन के अफसरों ने अपर मुख्य सचिव के आने से पहले की कार्रवाई
विज्ञापन
हॉटस्पॉट के दायरे में आने पर किला का बड़ा बाजार, साहूकारा की दुकानें भी बंद
बरेली। कन्हैयाटोला को तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सोमवार रात यहां एक व्यवसायी की मौत हार्टअटैक से हो गई थी, लेकिन कोरोना से उनकी मौत होने की अफवाह फैल गई। किला बाजार से जुड़े हॉटस्पॉट में सख्ती से आवाजाही रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने कन्हैयाटोला से किला साइड का पूरा बाजार बंद करा दिया है।
किला क्षेत्र में साहूकारा पहले से हॉटस्पॉट है। यहीं के बाजार से सटे कन्हैया टोला में पहले दो कोरोना केस निकलने के बाद सोमवार को नामी जूता व्यापारी के परिवार की बैंक कर्मी युवती भी संक्रमित पाई गई। रात में ही सराफा कारीगर की हार्टअटैक से मौत हो गई। उन्होंने महीने भर पहले ही हार्ट सर्जरी कराई थी। उनकी मौत को कोरोना से जोड़कर अफवाह फैला दी गई। इस बीच किला पुलिस ने कन्हैया टोला को हॉटस्पॉट घोषित कर पटी गली की ओर बैरियर लगाकर सिपाही बैठा दिए। लखनऊ से अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के आने से पहले एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने पटी गली से लेकर किला थाने की साइड में पूरा बाजार बंद करा दिया। इसमें किला बाजार, बड़ा बाजार और साहूकारा बाजार की दुकानें शामिल हैं। अधिकांश दुकानदार खुद पूरा बाजार बंद कराने के पक्ष में दिखे, लेकिन कुछ ने इस पर ऐतराज भी जताया। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
संक्रमित के घर के पास खुली मिठाई की दुकान, मोहल्ले वाले नाराज
कन्हैया टोला को हॉटस्पॉट बनाने से स्थानीय लोग राहत में हैं पर मनमानी व्यवस्था को लेकर वे नाराज भी हैं। पटी गली की ओर पुलिस ने बैरियर लगाकर सिपाही बैठा दिए हैं पर मोहल्ले का दूसरा छोर खुला छोड़ दिया है। एक जगह आधे रास्ते में बल्ली लगी है तो पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थिति यह है कि जिस छोर पर कोरोना संक्रमित का घर है, वहां मंगलवार को भी मिठाई की दुकान खोलकर समोसे बनाए जा रहे थे। व्यवसायी संजय अग्रवाल और यतीश गुप्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा, मोहल्ले के दोनों छोरों पर गैरजरूरी आवाजाही रोकी जानी चाहिए, तभी हॉटस्पॉट की सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली गोदाम में फिर जुटी भीड़, ठेले वालों ने जाम लगाया
बरेली। मंगलवार को रैली गोदाम में भारी भीड़ जुटी। दुकानों पर खरीददारी करने को तमाम लोग उमड़े तो रिक्शा और ठेले वालों ने भी जाम लगाने में कसर नहीं छोड़ी। पुलिस ने भीड़ लगाने वाले लोगों और नियमों का पालन न करने वाले व्यापारियों के भी चालान काटे।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट के दायरे में आने पर किला का बड़ा बाजार, साहूकारा की दुकानें भी बंद बरेली। कन्हैयाटोला को तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सोमवार रात यहां एक व्यवसायी की मौत हार्टअटैक से हो गई थी, लेकिन कोरोना से उनकी मौत होने की अफवाह फैल गई। किला बाजार से जुड़े हॉटस्पॉट में सख्ती से आवाजाही रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने कन्हैयाटोला से किला साइड का पूरा बाजार बंद करा दिया है।