फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanha

पहले प्लॉट पर एफआईआर और अब गौशाला पर पलटवार

Sat, 19 Oct 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kanha
बरेली। नगर निगम में मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. एक बार फिर आमने-सामने हैं। हाल ही में साढ़े तीन करोड़ के प्लॉट पर कब्जे के विवाद में नगर आयुक्त ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो दो दिन बाद ही मेयर उमेश गौतम ने कान्हा में गायों की मौत पर नगर आयुक्त की घेराबंदी कर दी। मेयर ने कान्हा के हालात के बारे में सीधे मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी है तो अब नगर आयुक्त ने भी प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजी रिपोर्ट में मेयर पर सीधा हमला करते हुए कान्हा प्रकरण को उनकी साजिश करार दिया है। इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल भी चर्चा में है कि मेयर और नगर आयुक्त के बीच पिछले दिनों हुई ‘दोस्ती’ के बाद अब ऐसा क्या हो गया जो फिर टकराव की नौबत आ गई।
विज्ञापन

गोशाला में गायों की मौत के पीछे कोरा नाटक : पॉल
कान्हा में मेयर के गायों की मौत के आरोप के बाद नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने प्रमुख सचिव नगर विकास को रिपोर्ट भेजी है जिसमें कहा है कि 15 अक्तूबर को मेयर ने सुनियोजित ढंग से मीडिया को साथ लेकर कान्हा का निरीक्षण किया। वहां एक गाय और दो बछड़े मृत मिले तो मेयर उनके शवाें को उठाने से रोककर उन्हें मीडिया को दिखाया। नगर आयुक्त ने कहा है कि मेयर के इस कार्य से नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है, साथ ही निगम और शासन की छवि प्रभावित हो रही है। हालांकि आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जांच करा लें तो सामने आ जाएगा मौतों का सच : गौतम
मेयर उमेश गौतम का कहना है कि शासन को भ्रामक रिपोर्ट भेजी गई है। मुख्यमंत्री अपने स्तर से जांच करा लें तो कान्हा में गायों की मौत का सच सामने आ जाएगा। मेयर ने मामले की जांच कर रहे अपर नगर आयुक्त को भी एक पत्र लिखा है। इसमें कान्हा में अब तक हुई गायों की मौत, उनके शवों के निस्तारण की व्यवस्था, पोस्टमार्टम, उन्हें भूसमाधि देने का स्थान, कान्हा पर व्यय राशि, चारा सप्लायर का बकाया और 1500 ट्राली गोबर की बिक्री समेत 14 बिंदुओं को जांच में शामिल कर उन्हें अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान के पीछे जमीन से झांक रहे कंकाल
नगर निगम मृत गोवंश को सिटी श्मशान भूमि के पीछे खाली जमीन में दफना रहा है। मेयर ने इसमें अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम यहां पहुंची तो कुछ जानवरों के कंकाल कब्र से बाहर निकले पड़े मिले। हड्डियों के अवशेष भी जगह-जगह बिखरे पड़े थे और एक छोटे जानवर का शव भी पड़ा था।


बोले सपाई- भाजपा राज में न गायें बच रहीं न सड़कों पर सफाई
नगर निगम में घमासान के बीच बृहस्पतिवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद से पूर्व मंत्री भगवत सरन के नेतृत्व में मिलने पहुंचे सपाइयों ने कहा कि मेयर और नगर आयुक्त लड़ाई में व्यस्त हैं, उधर कान्हा में गायों की मौत हो रही है। एनजीओ सिर्फ कमाई में व्यस्त है। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है, श्यामगंज पुल के नीचे परनाले नहीं लगे हैं, सड़कें भी जर्जर हैं। कमिश्नर ने सारी समस्याएं शीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जफर बेग, सूरज यादव, योगेश यादव, संजीव यादव, कंबर एजाज, राजेश अग्रवाल, खुसरो मिर्जा आदि मौजूद रहे। कान्हा में गोवंश की मौत को लेकर समाजसेवा मंच ने भी कलक्ट्रेट में एडीएम महेंद्र सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर नगर आयुक्त को हटाने की मांग की। इस दौरान नदीम शमसी, गुड्डू ठाकुर, साजिद, मुनीर शमसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed