{"_id":"5dad5ee38ebc3e93d33e7f65","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-killers-seen-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड: शाहजहांपुर में दिखे हत्यारे, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड: शाहजहांपुर में दिखे हत्यारे, सामने आया वीडियो
Mon, 21 Oct 2019 01:14 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के संदिग्धों की तलाश जारी है। इसी बीच शाहजहांपुर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें इन हत्यारों को देखे जाने की बात कही जा रही है। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से ही एसटीएफ ने होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
फुटेज सामने आने के बाद से एसटीएफ शाहजहांपुर में डेरा जमाए हुए है। सूत्रों की मानें तो कमलेश तिवारी हत्या के संदिग्ध हत्यारे लखीमपुर जिले के पलिया से इनोवा गाड़ी बुक कराकर शाहजहांपुर पहुंचे थे। संदिग्धों की शाहजहांपुर में लोकेशन मिलने पर एसटीएफ ने देर रात 4:00 बजे कई होटलों, मदरसों और मुसाफिरखानों में छापेमारी की।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर होटल पैराडाइस में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में इन दोनों संदिग्ध हत्यारों को देखे जाने का दावा किया जा रहा है। दोनों संदिग्धों ने रेलवे स्टेशन पर इनोवा गाड़ी छोड़ दी और पैदल रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। एसटीएफ ने इनोवा गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि संदिग्ध शाहजहांपुर में ही कहीं छिपे हुए हैं। एसटीएफ की छापेमारी में होटल वाले सकते में है।

आपको बता दें कि हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार को दो बदमाशों ने लखनऊ में बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे।
दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे। पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

#BreakingVideo @AmarUjalaNews pic.twitter.com/rpiNsEr2mv
— Aneil Pandey (@aneilpandey) October 21, 2019