फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kamal Taekwondo Academy first in Kyorugi team event

Bareilly News: क्योरुगी टीम स्पर्धा में कमल ताइक्वांडो एकेडमी प्रथम

Mon, 04 May 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kamal Taekwondo Academy first in Kyorugi team event
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से बीबीएल स्कूल (अलखनाथ ब्रांच) के हॉल में जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बरेली के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 400 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि आईपीएस सोनाली मिश्रा और प्रधानाचार्य सोमेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कमल ताइक्वांडो एकेडमी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर क्योरुगी टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्पार्क ताइक्वांडो एकेडमी को द्वितीय, अमित ताइक्वांडो एकेडमी को तृतीय और डोजो ताइक्वांडो एकेडमी को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। ताइक्वांडो पूमसे टीम इवेंट में बो स्कूल ऑफ ताइक्वांडो ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इन्फिनिटी ताइक्वांडो एकेडमी और बीएसटी क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। स्कूलों की श्रेणी में जिंगल बेल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, व्यास वर्ल्ड स्कूल ने द्वितीय, बीबीएल स्कूल ने तृतीय और दिल्ली पब्लिक स्कूल ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी धाक जमाई।
विज्ञापन

पूमसे के सब जूनियर में शौर्य ने जीता स्वर्ण
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पूमसे के सब-जूनियर वर्ग में शौर्य वीर गंगवार, लक्ष्य आर्य, वात्सल्य सिंह और एशि कोली ने स्वर्ण पदक जीते। पेयर पूमसे में सूरज सिंह बोरा व आयुष कुमार और अदिति चौरसिया व भव्या वर्मा की जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। क्योरुगी (फाइट) स्पर्धा में भी बच्चों का जोश चरम पर रहा, जहां सब-जूनियर और कैडेट वर्ग में अद्विक, अधिराज सिंह, सांची सिंह, अक्षिता राठौर, अन्यवय भास्कर और शांभवी सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर और सीनियर वर्ग में भी माधव प्रताप सिंह, मिंदराज, सोहन चौहान और मुस्कान कश्यप जैसे खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक से सभी को प्रभावित किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामेश शर्मा ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, सचिव मोहम्मद अकमल खान और कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कोच चंदन, कमल, साक्षी बोरा, मोहित दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed