फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kalpana dominates social media with Minister Rekha Arya and Pappu Girdhari in bareilly

UP: सोशल मीडिया पर मंत्री रेखा आर्या और पप्पू गिरधारी संग छाई कल्पना... फोटो और वीडियो से खड़े हुए ये सवाल

Wed, 11 Sep 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनके पति पप्पू गिरधारी के नाम का इस्तेमाल निजी दस्तावेजों पर करने का आरोप लगाते हुए एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी थाने में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और उसके मौसा डॉ. आरसी पांडेय समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Kalpana dominates social media with Minister Rekha Arya and Pappu Girdhari in bareilly
rekha arya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जिस कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी के खिलाफ बारादरी थाने में धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, वह काफी समय से उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के परिवार की करीबी है। मंत्री व उनके पति पप्पू गिरधारी के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर मौजूद कल्पना के फोटो व वीडियो इसका प्रमाण हैं।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में कल्पना ने खुद को पप्पू गिरधारी की कंस्ट्रक्शन कंपनी की मैनेजर बताते हुए कहा कि वह घर में परिवार के सदस्य की तरह रहती हैं। कल्पना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पप्पू गिरधारी और उनके बेटे के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन


आधार कार्ड और पासपोर्ट पर लिखवा रखा है नाम 
कई तस्वीरों में कल्पना पप्पू गिरधारी और पुलिस के साथ बैठकों में भी देखी गई है। कल्पना पर आरोप है कि उसने आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनके पति पप्पू गिरधारी का नाम लिखवा रखा है, जबकि पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कल्पना ने पप्पू गिरधारी के नाम का इस्तेमाल कैसे कर लिया, यह चर्चा का विषय है। साधु-संतों के साथ भी कल्पना के फोटो वायरल हो रहे हैं। कल्पना उनके संपर्क में कैसे आई, यह भी सवाल उठ रहा है। कल्पना इतने दिनों तक रेखा आर्य के पद का दुरुपयोग किसके संरक्षण में करती रही, यह भी जांच का विषय है। बारादरी पुलिस कल्पना और उसके मौसा की कुंडली खंगाल रही है।
Trending Videos

चर्चा में रहता है गिरधारी का नाम
भाजपा नेता पप्पू गिरधारी का नाम अक्सर चर्चा में रहता है। पिछले दिनों पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में राजीव राना पक्ष ने उनकी शह पर कार्रवाई का आरोप लगाया था। हालांकि, पप्पू गिरधारी ने खुद को लंबे समय से उत्तराखंड में सक्रिय बताकर इस कांड से पल्ला झाड़ लिया था। पप्पू गिरधारी के परिवार के सदस्यों पर भी अक्सर आरोप लगते रहे हैं। अब कल्पना मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक बार फिर से शहर में उनके नाम की चर्चा है।
 

कल्पना ने नकारे आरोप
बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने कल्पना मिश्रा से पूछताछ की। कल्पना ने बताया कि चोरी और धोखाधड़ी की बात गलत है। वह पप्पू गिरधारी की कंस्ट्रक्शन फर्म में मैनेजर के तौर पर काम करती है। उनके घर में परिवार के सदस्य की तरह ही रेखा आर्या व पप्पू गिरधारी के साथ रहती हैं। इसलिए आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्रों पर पता भी वहीं का लिखवा लिया है। इसकी तस्दीक कर ली जाए।

कैबिनेट मंत्री ने यह कहा
उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि स्टाफ के माध्यम से पता चला है कि बरेली में एक महिला ने अपने निजी दस्तावेजों में मेरे बरेली स्थित आवास का पता और मेरे पति गिरधारी लाल साहू का नाम दर्ज करवा रखा है। यह घोर आपत्तिजनक है। यह भी जानकारी में आया है कि महिला उत्तराखंड सरकार लिखी हुई नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी का उपयोग कर रही है। वह जगह-जगह कॉल करके अपने आप को रेखा आर्या बता रही है। इसकी जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

बात करने से कतरा रहे पप्पू गिरधारी
भाजपा नेता पप्पू गिरधारी भी उत्तराखंड में बताए जा रहे हैं। पता लगा है कि वह अपने गुरु के साथ धार्मिक यात्रा पर गए हैं। वह भी इस मुद्दे पर बात करने से बच रहे हैं। उनके के बेटे रिंकू राठौर ने प्रकरण की जानकारी से इन्कार किया है।

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या की ओर से ई मेल व मेसेंजर के जरिये मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपों की सत्यता परखकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी रेंज बरेली



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed