{"_id":"5774358f4f1c1b5f1879cca4","slug":"kairana-and-ram-naik-s-silence-on-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना और मथुरा पर राम नाईक की चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना और मथुरा पर राम नाईक की चुप्पी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 30 Jun 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक जब-जब बरेली आए, पत्रकारों से कहते रहे कि दो सवाल ही पूछिए लेकिन बुधवार को दो बार 20-20 मिनट के लिए पुलिस लाइन में रुकने के बावजूद दो शब्दों का सवाल ही टाल गए। राज्यपाल ने हाथ जोड़कर निवेदन कर दिया कि आज कुछ नहीं बोलूंगा। कुछ पत्रकारों ने सिर्फ एक सवाल की बात कही तो मूक सहमति दे दी लेकिन कैराना और मथुरा मामले का जिक्र आते ही राज्यपाल ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि इस पर पहले ही बोल चुका हूं। अब कुछ नहीं बोलूंगा।
लखनऊ से हरिद्वार जा रहे राज्यपाल का हेलिकाप्टर बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे तेल लेने के लिए लगभग 20 मिनट तक पुलिस लाइन में रुका और वापसी में लगभग तीन बजे यहां पहुंचा। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के सभागार में नाश्ता भी किया। अगवानी को पहुंचे डीएम गौरव दयाल और एसएसपी आरके भारद्वाज से कानून व्यवस्था के बारे में पूछा तो उन्होंने सब कुछ ठीक होने की बात कही। एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने भी उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने उनसे भी सवाल किया कि यूनिवर्सिटी के सारे रिजल्ट सही समय घोषित कर दिए या नहीं। कुलपति ने कहा कि सभी रिजल्ट समय पर घोषित किए जा चुके हैं और अब तो एडमिशन भी शुरू हो गए हैं। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह वीरू आदि भी राज्यपाल के स्वागत को पहुंचे। राज्यपाल को सर्किट हाउस जाना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। प्रशासन ने राज्यपाल के सर्किट हाउस पहुंचने की संभावना को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों को डाइवर्ट कर दिया था।