फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kabja

खेल के लिए चिह्नित डेढ़ सौ मैदानों पर दबंगों का कब्जा

Wed, 18 Dec 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kabja
बरेली। स्मार्टफोन से बच्चों और युवाओं को बाहर निकालकर उन्हें खेल से जोड़ने की कवायद को दबंग पलीता लगा रहे हैं। पिछले दिनों खेल के मैदानों को संवारने से पहले किए गए स्थलीय निरीक्षण में रिपोर्ट में कब्जे सामने के बाद अफसर भी हैरान हैं। यह स्थिति तब है जब खुद जिलाधिकारी इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटे हुए हैं। मामले की जानकारी होने के बाद अब डीएम और सीडीओ ने सख्ती से दबंगों का कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए हैं। कब्जा हटाने के लिए एसडीएम के निर्देशन में टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तत्कालीन डीएम ने ग्रामीण इलाकों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने की योजना बनाई थी। डीएम के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस खेल के मैदान बनाने के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश जारी हुए। 15 ब्लॉक के सापेक्ष 150 खेल मैदान बनाने के लिए जगह भी खोज ली गई। लेकिन इनमें से करीब 144 मैदानों पर खेती, दुकान समेत अन्य कब्जे पाए गए। डीएम ने सभी कब्जेदारों को कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, इसी दौरान डीएम का स्थानांतरण होने के बाद मामला ठप हो गया। वहीं, नए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने की योजना बनाई। मैदानों के स्थलीय निरीक्षण पर वर्तमान रिपोर्ट तलब की तो हर मैदान पर कब्जे यथावत मिले। मामले पर पिछले माह उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार के साथ बैठक कर कब्जे हटाने के निर्देश दिए। वहीं, कब्जे हटाने से इनकार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। निर्देशों के तहत कार्रवाई शुरू हुई। फरीदपुर के रुरिया गांव से कब्जे हटाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


क्रिकेट पिच से लेकर स्विंग झूला तक
सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि खेल के बनाए जा रहे मैदानों के लिए बजट की मंजूरी मिल गई है। प्रत्येक मैदान में क्रिकेट पिच, वॉलीबाल, बैडमिंटन कोर्ट, फुटबाल और हॉकी के खेल की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही, बच्चों के लिए स्विंग झूला, एक्सरसाइज किट आदि मौजूद रहेगा। लोगों को जॉगिंग या मॉर्निंग वॉक के लिए करीब 250 मीटर का रनिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। ताकि यहां बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी एक साथ आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्जीवित किए जाएंगे सौ पटे तालाब
सीडीओ ने बताया कि जिले के सूख कर पट चुके सौ तालाबों को जीवित कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मनरेगा के जरिए तालाब खुदवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मानव दिवस का सृजन भी होगा। कुछ तालाबों को जीवित करने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। किसी भी तालाब पर कब्जा नहीं मिला है।


‘खेल के मैदानों पर कब्जे पाए गए हैं। जिन्हें सख्ती से हटाने के लिए कहा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो से तीन महीने में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।’
- सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed