{"_id":"64765a1140300bff3a0b9237","slug":"junctions-restaurant-is-also-in-private-hands-pizza-burger-will-be-available-bareilly-news-c-4-1-168788-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन का भोजनालय भी निजी हाथों में, मिलेगा पिज्जा-बर्गर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन का भोजनालय भी निजी हाथों में, मिलेगा पिज्जा-बर्गर
Wed, 31 May 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 31 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
बरेली। तीन साल पहले कोरोना काल से बंद पड़ा रेलवे का भोजनालय अब नए कलेवर में दिखेगा। अब यहां भोजन के अलावा पिज्जा, बर्गर आदि फास्ट फूड भी मिलेंगे। रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) का निजी कंपनी से करार हो गया है।
जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर स्थित भोजनालय कोरोना काल से बंद चल रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को जंक्शन पर काफी इंतजार करना पड़ता है। जंक्शन पर यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था तो है, लेकिन फास्ट फूड और भोजन के लिए बाहर निजी होटलों में जाना पड़ता है। यात्रियों को परिसर में ही यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने जंक्शन के भोजनालय को नए कलेवर में शुरू करने का निर्णय लिया है।
आईआरसीटीसी ने निजी कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जंक्शन के प्रथम श्रेणी एसी वेटिंग रूम का जिम्मा पहले ही निजी कंपनी को दिया जा चुका है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि भोजनालय और रेस्टोरेंट शुरू होने के बाद यात्रियों को भोजन और फास्ट फूड जंक्शन पर ही मिल सकेंगे। उनको भोजन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।