फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Junaid, Sanjeev, and Aditya topped the Under-19 events.

Bareilly News: अंडर-19 की स्पर्धाओं में जुनैद, संजीव और आदित्य रहे अव्वल

Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Junaid, Sanjeev, and Aditya topped the Under-19 events.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने लोहा मनवाया।
विज्ञापन




अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद जुनैद खान, 400 मीटर दौड़ में दक्षिणी जोन के फैजान और 3,000 मीटर दौड़ में मोहम्मद युसुफ ने पहला स्थान हासिल किया। त्रिकूद में विशेष, भाला फेंक में संजीव, तार गोला फेंक में आदित्य सिंह पहले पायदान पर रहे। 4x100 मीटर रिले दौड़ में मो. ताजिल, विशेष, साहिबे आलम और फैजान अव्वल रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में विशेष, 5,000 मीटर पैदल चाल में मो. खुर्शीद और 110 मीटर बाधा दौड़ में साहिबे आलम पहले नंबर पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हुसैन बी, 400 मीटर में अंशु और 3000 मीटर दौड़ में अंजली कुमारी विजेता रहीं। त्रिकूद में नेहा, चक्का फेंक में प्रीति, ऊंची कूद में गरिमा और तार गोला फेंक में नैंसी ने जीत हासिल की। 4x100 मीटर रिले दौड़ में रजनी, क्रांति, प्रियांशी और यांसू ने बाजी मारी। 400 मीटर बाधा दौड़ में खुशी दिवाकर, 3,000 मीटर पैदल चाल में काजल और 100 मीटर बाधा दौड़ में श्रुति यादव ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



अंडर-17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में तथागत गुप्ता, 400 मीटर दौड़ में मुनाजिर और 3000 मीटर में मोहम्मद आमिर ने बाजी मारी। त्रिकूद में विकास, चक्का फेंक में आयुष रावत और तार गोला फेंक में मो. रिफत वारसी अव्वल रहे। 4x100 मीटर रिले दौड़ में मुनाजिर, विकास, नितेश और तथागत पहले पायदान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में सुनील और 100 मीटर बाधा दौड़ में मोनिश खान पहले नंबर पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मंतशा, 400 मीटर में रिया और 3,000 मीटर में राधा अव्वल रहीं। त्रिकूद में चांदनी, चक्का फेंक में लता, ऊंची कूद में रूबी और तार गोला फेंक में उर्वशी ने बाजी मारी।4x100 मीटर रिले दौड़ में नीरज, जूही, निशा और मीनाक्षी, 3,000 मीटर पैदल चाल में रुपाली, 400 मीटर बाधा दौड़ में करिश्मा और 100 मीटर बाधा दौड़ में सुहानी चौधरी पहले नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अब्दुल सारिक खान, 400 मीटर दौड़ में दीपक और 80 मीटर बाधा दौड़ में अजय कुमार अव्वल रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आयुषी शर्मा और 400 मीटर दौड़ में शाहे आलम ने जीत दर्ज की। ऊंची कूद में ऋषिका, 4x100 मीटर रिले दौड़ में मोनिका, डिंपल, आरजू व चाहत शर्मा पहले नंबर पर रहीं। 80 मीटर बाधा दौड़ में ऋषिका ने जीत हासिल की।


प्रतियोगिता के दौरान पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास के प्रधानाचार्य पीयूष कुमार, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता शाहिद रजा ने किया। अजय कश्यप, पंकज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, राजू रजा, गजेंद्र तोमर और राजेश बतौर निर्णायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed