फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jugaad won't work, you'll just have to drive.

Bareilly News: नहीं चलेगी जुगाड़, चलानी ही होगी बस

Tue, 21 Apr 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jugaad won't work, you'll just have to drive.
बरेली। रोडवेज में एक ओर चालकों की कमी है। दूसरी ओर 20 से ज्यादा नियमित चालकों ने खुद को विभिन्न पदों पर अटैच करा रखा है। यह नियमित चालक नाममात्र का काम करके ही पूरा वेतन ले रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अब यह जुगाड़ नहीं चल पाएगी। मुख्यालय ने सख्त आदेश दिया है कि गैर जरूरी पदों पर अटैच नियमित चालकों को तत्काल हटाकर उनसे बसों के संचालन का काम लिया जाए।
विज्ञापन

पदों के सापेक्ष परिक्षेत्र के बरेली डिपो में 50, रुहेलखंड डिपो में 34 और पीलीभीत में नौ चालकों की कमी है। सबसे बुरी स्थिति बरेली और रुहेलखंड डिपो की है। कई बार यहां चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यशाला में चार, बरेली और रुहेलखंड डिपो में पांच-पांच, बदायूं और पीलीभीत में तीन-तीन चालकों ने खुद को अटैच करा रखा है। बिना बस संचालन के ही यह चालक पूरा वेतन पा रहे हैं। रोडवेज मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है।

-------
वर्कशॉप में स्टोर ट्रक नहीं और करा ली तैनाती
रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के पास स्टोर ट्रक नहीं हैं, लेकिन यहां चालकों की तैनाती स्टोर ट्रक पर भी है। इसके अलावा शंटिंग के काम के लिए भी सक्षम चालकों ने खुद को अटैच करा रखा है, जबकि नियम है कि वर्कशॉप में शंटिंग व अन्य कार्यों के लिए ऐसे चालकों को ही तैनात किया जा सकता है, जो बस चलाने के योग्य न हों।
पूरा काम आउट सोर्सिंग पर, फिर भी सक्षम चालक अटैच
बदायूं डिपो के वर्कशॉप का पूरा काम आउट सोर्सिंग पर एक निजी कंपनी से कराया जा रहा है। वर्कशॉप की पूरी जिम्मेदारी इसी कंपनी की है। इसके बाद भी तीन चालकों ने खुद को वर्कशॉप में अटैच करा रखा है।


----
वर्जन-
परिक्षेत्र के चारों डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में गैर जरूरी पदों पर अटैच चालकों को हटाकर उनसे बस संचालन का काम लेने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इनसे बस का संचालन कराया जाएगा। - दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed