{"_id":"68815050cdf1b6fc4c0a1e4e","slug":"jhumka-tiraha-and-alakhnath-gate-will-be-beautified-with-350-crores-bareilly-news-c-4-vns1074-688288-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 3.50 करोड़ से झुमका तिराहा व अलखनाथ द्वार का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 3.50 करोड़ से झुमका तिराहा व अलखनाथ द्वार का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) 3.50 करोड़ से झुमका तिराहा और अलखनाथ द्वार का सुंदरीकरण करेगा। इसको लेकर बुधवार को एक बैठक की गई। काम जल्द शुरू करने का दावा है।
उपाध्यक्ष मनिकंडन ए की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि झुमका तिराहा पर दो करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा। यहां नंदी की मूर्ति मुख्य रूप से स्थापित होगी। इन्वर्टिस के पास स्थित अलखनाथ द्वार के आस-पास सुंदरीकरण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां नटराज की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
फाउंटेन, पाथवे का भी होगा निर्माण
अलखनाथ द्वार और झुमका तिराहे पर फाउंटेन के अलावा पाथवे भी बनाया जाएगा। यहां हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी कराया जाएगा। फाउंटेन की भी अपनी अलग भूमिका रहेगी। फाउंटेन में भगवान शिव से जुड़े दृश्य दिखाई देंगे। बीडीए के इंजीनियरों और अधिकारियों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। संवाद