{"_id":"5701749e4f1c1b6c25c815c0","slug":"jewelry-business-family-took-to-the-streets-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी परिवार सहित सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी परिवार सहित सड़कों पर उतरे
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
सराऱ्र्रापऊफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना, हीरा आभूषण निर्माण पर लगे उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा कारोबारी परिवार सहित सड़कों पर उतरे। उद्योग व्यापार मंडल ने जुलूस निकाल कर समर्थन मांगा। बाजार बंद कराने के लिए सोमवार सुबह से ही माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।
पिछले दो मार्च से आंदोलित सराफा कारोबारी अपने परिवार सदस्यों के साथ रविवार सुबह 11 बजे मोती पार्क में एकत्र हुए। बच्चे और महिलाएं हाथों में नारे लगी पट्टिकाएं थामे हुए थे। यहां से सभी लोग पैदल जुलूस बनाकर नारे लगाते रवाना हुए। इससे जगह जगह यातायात प्रभावित रहा। पटेल चौक और नावल्टी चौराहा पर आंदोलित लोगों ने जाम लगाया। जुलूस शामिल लोग उत्पाद शुल्क वापसी की मांग कर रहे थे। संदीप अग्रवाल, गौरी शंकर, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मोनिका, नीलम, साधना, मीनू, सुनीता आदि ने भारी तादाद में परिजन थे।
रैली निकाली
सराफा आंदोलन के समर्थन में उद्योग व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों से स्कूटर बाइक रैली निकाल कर ताकत का एहसास कराया। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने तिलक इंटर कालेज से रैली रवाना करायी। रैली साहूकारा, बड़ा बाजार, घंटाघर, कोतवाली, नावल्टी चौराहा, प्रसाद सिनेमा, पटेल चौक, सिविल लाइंस, चौपुला, बदायूं मार्ग, सुभाषनगर होते हुए बटलर प्लाजा पहुंची। ज्यादा भीड़ होने से कई स्थानों पर जाम जैसी स्थित हो गयी। सोमवार में बंद सफल बनाने के लिए संजीव चांदना, मोहसिन आलम, दुर्गेश कुमार, रामकृष्ण शुक्ला, अनिल पाटिल, सतीश अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, सुनील सिंह, दुर्गेश कुमार, नरेश वर्मा, खलील कादरी, राजेश जसौरिया, राजेश ओबराय, राकेश नरुला, दर्शन लाल, राम कुमार बाजपेयी, महेंद्र टिक्याणी, देवेंद्र्र खंडेलवाल, सुरेश जैन, अनूप अग्रवाल, गुलशन सब्बरवाल आदि क्षेत्रवार प्रभारी बनाए गए हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने दो सौ से ज्यादा लोगों के साथ अछूते इलाकों में रैली निकाल कर समर्थन जुटाया। पीसीजे शोरूम खुला होने पर व्यापारियों ने हंगामा कर बंद करा दिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कुतुबखाना चौराहा पर वित्तमंत्री का पुतला दहन कर उत्पाद शुल्क का विरोध किया। गौहर अली, संजय आनंद आदि ने चार अप्रैल में बंद सफल बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
बाक्स::
आज बंद रहेंगे दवाखाना और रेस्त्रां
उद्योग व्यापार मंडल ने उत्पाद शुल्क के विरोध में आहूत बंद सफल बनाने के लिए दवा, पेट्रोलियम, मिष्ठान, रेस्त्रां समेत सभी कारोबारियों से सहयोग मांगा है। पेट्रोलियम एसोसियेशन महामंत्री विनय गुप्ता ने पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।