फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jewellers murder by sharp weapons in pilibhit

सराफा व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या, शव को नदी किनारे फेंका

Wed, 20 Mar 2019 01:15 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीसलपुर (पीलीभीत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीसलपुर (पीलीभीत) Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
jewellers murder by sharp weapons in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर
सगे भाई से जेवरात के पांच लाख रुपये लेने के लिए बरेली जाने की बात कहकर घर से निकले 45 वर्षीय सराफा व्यापारी संजीव वर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर उनका शव देवहा नदी किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह देवहा नदी किनारे सराफ का लहूलुहान शव मिलने पर खलबली मच गई। एसपी, एएसपी समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जानकारी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सराफ की पत्नी ने देवर पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पांच लाख के जेवरात हड़पने की खातिर हत्या करने की बात कही गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया न्यूरानपुर गांव निवासी संजीव वर्मा वर्तमान में बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनकी रसायाखानपुर गांव में सराफा की दुकान है। सोमवार सुबह संजीव से उनके सगे छोटे भाई फरीदपुर (बरेली) के भगवंतापुर गांव निवासी सोनू उर्फ आरिफ ने जेवरात लिए थे। सोनू ने एक मुस्लिम युवती से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आरिफ रख लिया है।
विज्ञापन


आरिफ से जेवरात के पांच लाख रुपये लाने के लिए संजीव शाम सात बजे बाइक से उसके घर जाने के लिए निकले।  इसके बाद उनका कोई पता नहीं लग सका। रात में पत्नी सुनीता ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मंगलवार सुबह शहबाजपुर गांव के पास देवहा नदी किनारे संजीव का शव मिला। उनके सिर पर पीछे की तरफ धारदार हथियार की चोट का निशान था। कुछ ही दूरी पर बाइक पड़ी थी और मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची बीसलपुर पुलिस ने जेब से मिली डायरी के जरिए शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में पत्नी सुनीता और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। इधर, सराफा व्यापारी की हत्या का पता लगते ही एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ प्रवीण मलिक भी पहुंच गए।

फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर सुरागरसी के प्रयास किए गए। परिजनों से बातचीत की गई, जिसमें पत्नी सुनीता ने पति की हत्या का आरोप सगे देवर सोनू पर लगाया। इसके पीछे दिए गए जेवरात हड़पने को वजह बताया। पत्नी से मिली तहरीर पर देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।


सराफा व्यापारी की हत्या के मामले में पत्नी से मिली तहरीर पर मृतक के सगे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ बीसलपुर की अगुवाई में टीमें मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। नामजदगी के अलावा भी अन्य बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। सर्विलांस और स्वॉट टीम को भी लगाया है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed