{"_id":"6832329cdf8569b1520078b0","slug":"jewellers-and-passengers-robbed-and-fired-upon-in-broad-daylight-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101931-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सराफ व सवारियों से दिनदहाड़े लूटपाट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सराफ व सवारियों से दिनदहाड़े लूटपाट, फायरिंग
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव परचवा से दुकान बंद करके ई-रिक्शा से घर बरेली लौट रहे सराफा व्यापारी और राहगीरों से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूटपाट की। आनाकानी करने पर तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
अशोक बाबू गुप्ता निवासी सिंधौली वर्तमान निवासी बरेली, पशुपति बिहार कॉलोनी की सराफा की दुकान मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव परचवा में है। शनिवार शाम 5.30 बजे वह दुकान बंद करके ई-रिक्शा में बैठकर मीरगंज आ रहे थे। ई-रिक्शा में तीन अन्य सवारी भी बैठी थी। तभी सल्था मोड़ और सैंजना के बीच बदमाशों ने रोक लिया। अशोक बाबू गुप्ता का बैग छीनने लगे। उन्होंने आनाकानी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
बदमाशों ने सभी के मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिए तथा लूटपाट शुरू कर दी। अशोक बाबू गुप्ता के थैले में रखी दो सोने की अंगूठी, दो जोड़े सोने के कुंडल, तीन हजार रुपये नकद व दुकान की चाबी आदि लूट ली गई। इसके बाद गांव परचई के राजन का कपड़ों से भरा बैग व एक हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित अशोक बाबू गुप्ता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
17 मई को भी हुई थी लूट
इससे पूर्व 17 मई को संपूर्ण समाधान दिवस में सलामतगंज गांव निवासी धर्मा ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह स्टेट बैंक शाखा से 15 हजार रुपये लेकर जा रहे थे, तब बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे भी रुपये छीन लिए गए थे।
बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
--
ससुराल से घर जा रहे दंपती से लूटपाट
बाइक सवारों ने वारदात को दिया अंजाम, जेवर व दस हजार रुपये ले गए
फरीदपुर। बिथरी चैनपुर के दंपती के साथ फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर जनता ढाबे के सामने अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने महिला के कंधे पर पड़ा बैग लूट लिया। बैग में सोने के गहने व 10 हजार रुपये नकद थे। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उमरिया सैदपुर खजुरिया निवासी रियासत का ससुराल फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पचौमी में है। वह शुक्रवार को पत्नी सबीना को लेने ससुराल गया था। शाम करीब आठ बजे पत्नी को लेकर बाइक से अपने घर उमरिया जा रहा था। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर बड़ा बाईपास स्थित बंद पड़े जनता ढाबा के सामने वह पहुंचा। पीछे से आए दो बदमाशों ने उसके बराबर में बाइक की। उसकी पत्नी के कंधे पर पड़ी बैग को लिया। उसकी पर्स में सोने के गहने व 10 हजार रुपये नकद पड़े थे, फिर बदमाश भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद