फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE accused of corruption sent to jail in judicial custody

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया भ्रष्टाचार का आरोपी जेई

Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
JE accused of corruption sent to jail in judicial custody
JE accused of corruption sent to jail in judicial custody
बरेली। भ्रष्टाचार के मामले मेें पीलीभीत से गिरफ्तार किए गए लोक निर्माण विभाग के जेई को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करते समय उससे बरामद रुपये अदालत में नहीं पेश किए गए। इस पर कोर्ट ने आपत्ति जताते हुए जेई को 15 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत पुलिस ने छह फरवरी को बुलंद शहर के रहने वाले लोक निर्माण विभाग के जेई मुकेश कुमार के निवास पर छापा मारकर 40 लाख 99 हजार 300 रुपये बरामद किए थे। सोमवार को जेई को प्रभारी जज एंटी करप्शन अब्दुल कय्यूम की अदालत में पेश किया गया। विवेचक ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए अर्जी दी। अभियुक्त के पास से बरामद किए गए पैसे कोर्ट में पेश नहीं किए गए।
विज्ञापन

विवेचक ने अदालत से कहा कि धनराशि पीलीभीत ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाई गई है। कोर्ट ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपने आदेश में कहा कि प्रथम रिमांड के वक्त उसे कोर्ट में पेश किया जाना आवश्यक था। जेई मुकेश कुमार के वकील भूपेंद्र भड़ाना ने रिमांड का विरोध किया। कोर्ट ने अगली रिमांड पर बरामद रकम पेश किए जाने की शर्त पर अभियुक्त मुकेश कुमार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed