फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jat regiment formed 23 battalion

जाट रेजीमेंट ने बनाई 23 वीं बटालियन

Wed, 29 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 29 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट सेंटर का विस्तार हो गया है। इसकी 23 वीं बटालियन खड़ी हो गई है। इसमें साढ़े आठ सौ अफसर और जवान हैं। सभी यूनिटों से प्रतिनिधित्व देकर इस पलटन को खड़ा किया गया है। अब तक जाट रेजीमेंट की 22 बटालियन थीं। 22 वीं बटालियन वर्ष 2012 में बनी थी। उसके चार साल बाद एक और पलटन खड़ी करके जाट ने अपने विस्तार का नया इतिहास लिखा है। अभी जाट रेजीमेंट की 19 नियमित, चार रायफल और दो टीए बटालियन थीं। नई 23 जाट भी नियमित बटालियन के रूप में बनाई गई है।
विज्ञापन

एक जुलाई को 23 वीं बटालियन के शुभारंभ पर जाट सेंटर की ओर से बड़ा समारोह होने जा रहा है। इसमें जाट के कर्नल ऑफ द रेजीमेंट मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा सेना के और भी कई बड़े अफसर समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। पिछले साल जाट रेजीमेंट ने अपनी स्थापना के 220 साल पूरे किए थे। इस मौके पर इसकी 23 वीं बटालियन खड़ी करने का ऐलान किया गया था। उसके बाद से ही बटालियन को विस्तार देने का काम शुरू हो गया। बता दें कि जाट देश की बहुत पुरानी रेजीमेंट है। इसका गौरवशाली इतिहास है। जाट वीरों ने रेजीमेंट की स्थापना के बाद से अब तक अपने अदम्य साहस और शौर्यता से गौरवशाली इतिहास लिखा है। कई लड़ाइयों में दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। सेंटर में स्थापित जाट म्यूजियम इसका गवाह है, जिसमें कई लड़ाइयों से संबंधित रिकार्ड और दुश्मनों देशों से जंग में छीने गए अस्त्र-शस्त्र भी मौजूद हैं। शहीद जाट वीरों के चित्र और उनकी गौरवगाथा भी म्यूजियम में उपलब्ध हैं। 23 वीं बटालियन के पीआरओ मेजर निखिल ने बताया कि एक जुलाई के समारोह की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed