फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jashn-e-Chiragan ceremony performed in an atmosphere of aqeedat and ittehad

अकीदत और इत्तेहाद के माहौल में अदा की गई जश्न-ए-चिरागां की रस्म

Wed, 24 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jashn-e-Chiragan ceremony performed in an atmosphere of aqeedat and ittehad
खानकाह ए नियाजिया में जश्ने चिरागा में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद ने चिराग किया।
हर मजहब-ओ-मिल्लत के लोगों ने रोशन किए चिराग
विज्ञापन

बरेली। खानकाह नियाजिया की तीन सदी पुरानी रस्म है जश्न-ए-चिरागां। यह रस्म एक खुसूसी इबादत को भी अंजाम देती है और मुल्क की तहजीब को भी मजबूत करती है। इंसानी बिरादरी को जोेड़ने का पाकीजा मकसद रखती है। यही वजह है कि इस रूहानी तकरीब में हर मजहब मिल्लत के लोग शामिल रहते हैं।
जश्न-ए-चिरागां की तकरीब का आगाज मंगलवार सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी की पाकीजा रस्म के साथ हुआ। इसके बाद अकीदतमंद दिन भर मन्नत-ओ-मुरादों, चादरपोशी, गुलपोशी और नज्र-ओ-नियाज में मसरूफ रहे। शाम को महबूब-ए-इलाही और महबूब सुभानी के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद सज्जादानशीन अलहाज शाह मेहंदी मियां ने सोने और चांदी के खानकाही चिराग रोशन किए। इसके बाद लोग कतार दर कतार चिराग हासिल करने के लिए एकत्र हुए। इसी के साथ मन्नतों के चिराग रोशन करने का सिलसिला शुरू हुआ। रात में खानकाही कव्वाल ने कुल शरीफ के खुसूसी कलाम पेश किए।
विज्ञापन

अंत में सज्जादानशीन मेहंदी मियां साहब ने मुल्क और हाजरीन के लिए खुसूसी दुआ की। इसके बाद साहिबे सज्जादा निजामुद्दीन औलिया के उर्स में शिरकत करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। जश्न-ए-चिरागां में सज्जादानशीन हजरत मेहंदी मियां के अलावा सभी साहबजादगान, अकीदतमंदों की मन्नतों के लिए खुसूसी दुआएं की। खानकाह प्रबंधक शाह सिबतैन हसन नियाजी उर्फ शब्बू मियां ने बताया कि 17 रबीउस्सानी को जश्न-ए-चिरागां की रिवायत है। मान्यता है कि जश्न-ए-चिरागां में लोग चिराग जलाकर जो मन्नत मांगते हैं, वह पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानकाह ए नियाजिया में जश्ने चिरागा में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद ने चिराग किया।

खानकाह ए नियाजिया में जश्ने चिरागा में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद ने चिराग किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed