फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jan Sadharan Express Public crash surviving after crash

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sun, 14 Apr 2019 10:37 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Jan Sadharan Express Public crash surviving after crash
सांकेतिक तस्वीर

शाहजहांपुर में अप सुपरफास्ट जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, रोजा में अप लाइन पर रेलवे गेट नंबर 318 के पास ट्रेन से सांड़ टकरा गया। गनीमत रही कि इससे इंजन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा बच गया। 

विज्ञापन


अप सुपरफास्ट जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार तड़के करीब 5:35 बजे रोजा जंक्शन के गेट नंबर 318 को क्रॉस कर रही थी। ट्रेन पूरी स्पीड में थी। इस दौरान ट्रैक पर सांड़ इंजन से टकरा गया। सांड़ टकराकर डाउन लाइन पर जा गिरा। गनीमत रही कि जनसाधारण एक्सप्रेस को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ट्रेन के स्टाफ ने इसकी सूचना पावर केबिन को दी। आनन-फानन में रेल का गैंग मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान यहां पहुंची दूरंतो एक्सप्रेस को गेट नंबर 318 के पास कुछ देर के लिए ठहराव देना पड़ा। इसके पीछे आ रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस को आईबीएस सिग्नल पर रोकना पड़ा। करीब 40 मिनट तक डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक साफ कर ट्रेनों का संचालन कुछ ही देर में सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed