फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jan nayak express board from junction today

आज जंक्शन से चलेगी जननायक एक्सप्रेस

Wed, 25 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
jan nayak express board from junction  today
बरेली। अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस बुधवार को अमृतसर से न चलकर बरेली से चलेगी। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने 25 अगस्त को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल को बरेली से चलाने का फैसला किया है। इज्जजतनर मंडल की त्रिवेणी स्पेशल भी आंशिक निरस्त रहेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीन सितंबर से 29 नवंबर तक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलने वाली टनकपुर-सिंगरौली स्पेशल त्रिवेणी एक्सप्रेस को चोपन तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन चोपन और सिंगरौली के बीच निरस्त रहेगी। सिंगरौली से चार सितंबर से 30 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलने वाली सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल चोपन से चलेगी। यह गाड़ी सिंगरौली से चोपन के मध्य निरस्त रहेगी। टनकपुर से दो सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को चलने वाली टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल चोपन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed