फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jamti returning to Bareilly from Tabligi prom

लगातार ठिकाने बदल रहे हैं तब्लीगी जलसे से बरेली लौटने वाले जमाती

Sun, 05 Apr 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jamti returning to Bareilly from Tabligi prom
corona - फोटो : अमर उजाला

अब खुशबू एन्क्लेव, सैलानी और कटरा चांद खां पहुंचने की जानकारी

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होकर बरेली लौटे जमातियों के हर दिन ठिकाना बदलने की खबर है। पता चला है कि इन जमातियों ने अब खुशबू एन्क्लेव, सैलानी और कटरा चांद खां में शरण ली है। बताया जा रहा है कि बरेली के कई जमाती दिल्ली से लौटकर संभल में भी रुके हुए हैं।

तब्लीगी जमात के दिल्ली मरकज में हुए जलसे से 50 से ज्यादा जमातियों के बरेली लौटने की खबर है। इनमें से 15 जमाती शुरू में बांसमंडी और आजमनगर में ठहरे हुए थे लेकिन फिर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो उन्होंने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए। अब पता चला है कि जो जमाती पिछले दिनों बांसमंडी के एक घर में आसरा लिए हुए थे, उन्हें अब सैलानी, कटरा चांद खां और खुशबू एनक्लेव में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को यह भी बताया गया कि बरेली से जितने लोग निजामुद्दीन के जलसे में गए थे, वे सभी वापस नहीं लौटे हैं। इनमें से कई लोग अब तक संभल में ठहरे हुए हैं। इस बीच शहर में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के रिहायशी इलाकों में सन्नाटा छाया हुआ है। ये लोग अपने घरों से भी नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed