फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam near Hulasnagra crossing on Lucknow Highway for 30 hours

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास 30 घंटे से जाम

Fri, 01 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jam near Hulasnagra crossing on Lucknow Highway for 30 hours
जाम में फंसे वाहन।

बुधवार शाम चार बजे लगा जाम अगले दिन शाम तक नहीं खुल सका
विज्ञापन

हाईवे पर एक ट्रक पलटने और कई वाहन खराब होने से भीषण हुए हालात

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम चार बजे से लगना शुरू हुआ जाम बृहस्पतिवार को तीस घंटे बाद भी नहीं खुल पाया है। रात में फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर के नीचे नगर पंचायत के सामने गड्ढों में कानपुर से बहेड़ी जा रहा ट्रक पलट गया, जो पूरी रात और बृहस्पतिवार को पूरे दिन वहीं पड़ा रहा। इस बीच कई वाहन खराब होने से जाम बढ़ता चला गया।

बुधवार शाम चार बजे से हुलासनगरा क्रासिंग पर कई ट्रेनें निकलने की वजह से जाम लगना शुरू हो गया था। तीन घंटे बाद जाम कम होने शुरू हुआ, लेकिन तभी कानपुर से बहेड़ी की तरफ पशु आहार भरकर जा रहा एक बारह टायरा ट्रक बुधवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरने के बाद नगर पंचायत के सामने बड़े गड्ढों में पलट गया। इस वजह से वाहनों को निकलने की जगह कम रह गई और जाम बढ़ता चला गया। वहीं आधी रात के बाद एक रोडवेज बस का क्राउन टूटने के कारण हुलासनगरा निर्माणाधीन ओवरब्रिज से आगे बरेली की तरफ जाने वाली लेन पर खड़ी हो गई, जो कि बृहस्पतिवार दोपहर के बाद दूसरी गाड़ी में बांधकर हट पाई। वहीं कई अन्य वाहन भी किसी का टायर पंक्चर होने की वजह से खड़े रहे और कई ज्यादा देर तक जाम में खड़े रहने के बाद स्टार्ट नहीं हुए। इसकी वजह से जाम मीरानपुर कटरा तक पांच किलोमीटर और इधर फतेहगंज पूर्वी तक तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। मीरानपुर कटरा पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने जैतीपुर की तरफ से निकलवाकर जाम को कम करने की कोशिश की, लेकिन वाहनों का आवागमन बढ़ने की वजह से जाम से पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई। बृहस्पतिवार शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक जाम से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed