{"_id":"661f16048ba505f1d804f957","slug":"jal-nigam-will-construct-drain-in-front-of-alakhnath-temple-bareilly-news-c-4-vns1013-383258-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलखनाथ मंदिर के सामने नाला निर्माण कराएगा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलखनाथ मंदिर के सामने नाला निर्माण कराएगा जल निगम
Wed, 17 Apr 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अब जल निगम अलखनाथ मंदिर के सामने नाला निर्माण कराएगा। डीएम व एसपी ट्रैफिक से बातचीत कर इसका शेड्यूल तय कर लिया गया है। बहेड़ी में चुनाव संपन्न होते ही 19 अप्रैल की रात से खोदाई शुरू कर दी जाएगी। 10 दिनों में काम पूरा होगा। इस दौरान छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। बड़े वाहनों को इज्जतनगर से डायवर्ट किया जाएगा।
जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अलखनाथ मंदिर के सामने दोनों छोर के नालों का निर्माण और उनको आपस में जोड़ने के लिए 10 दिन लगेंगे। यह काम पहले शुरू हो जाता पर एसपी ट्रैफिक ने रामनवमी शोभायात्रा और 19 मार्च को बहेड़ी में मतदान का हवाला दिया था। ऐसे में तय हुआ है कि 19 अप्रैल को मतदान के बाद रात में काम शुरू कर दिया जाएगा। जल निगम ने पहले से ही पाइप और ज्वाइंट आदि तैयार कर लिए हैं।
ट्रैफिक पुलिस के लिए होगी चुनौती
काम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के लिए यातायात कंट्रोल करने की चुनौती होगी। शुरुआती तीन दिनों तक रात में काम होना है। इसके बाद ही पुलिस रूट डायवर्ट करेगी। चौपुला और श्यामगंज में भी सीवरेज के चैंबर बनने का काम चल रहा है। शहर की तीनों मुख्य सड़कों पर काम और चुनाव की वजह से स्टाॅफ की कमी भी ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही है।