फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jagatpur Health Center locked, server hindered in Ayushman verification

Bareilly News: जगतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ताला, आयुष्मान सत्यापन में सर्वर का अड़ंगा

Mon, 25 Sep 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jagatpur Health Center locked, server hindered in Ayushman verification
बरेली। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ, पर जगतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहा। अन्य केंद्रों पर पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने में सर्वर की अड़चन रही।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे अमर उजाला की टीम जगतपुर के पुराने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां क्षय रोग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोई मौजूद नहीं था। कक्ष में ताला लगा था। जिला पीपीएम समन्वयक विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने केंद्र खुला होने का दावा किया। कहा कि अगर ताला लगा है तो संबंधित स्टाफ कहीं आसपास ही होगा। हालांकि, आधे घंटे तक कोई भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे अमर उजाला की टीम हरुनगला यूपीएचसी पहुंची। यहां कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मेले का उद्घाटन किया। कई पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उरूस ने सर्वर हैंग होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 4,056 मरीजों का इलाज हुआ। शाम तक 165 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बन सके। बुखार के 284 मरीजों की जांच में दो लोग मलेरिया की चपेट में मिले। डेंगू की 27 जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पांच, आई व ईएनटी सर्जरी के लिए आठ-आठ मरीज रेफर हुए।
मेले में त्वचा के 631, पेट संबंधी 412, बुखार के 385, सांस के 295, डायबिटीज के 105, टीबी संदिग्ध 21, एनीमिया के 28, हाइपरटेंशन के 50, एएनसी के 319 मरीज पहुंचे। पांच बच्चे कुपोषित मिले।

आकाशपुरम यूपीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता मरीजों की जांच कर रही थीं। केंद्र पर पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण हो रहा था। कैंट विधायक यहां भी पहुंचे। कुछ लोगाें ने विधायक से छह से कम यूनिट वाले परिवारों का भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग की।

--
जगतपुर मेडिकल केयर यूनिट बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने में सर्वर की दिक्कत सभी केंद्रों पर रही। - डॉ. सुदेश कुमारी, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed