फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jafri had given the slogan, poor people should stay away from our party.

Bareilly News: जाफरी ने दिया था नारा, हमारी पार्टी से दूर रहें गरीब

Fri, 13 Sep 2024 04:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Jafri had given the slogan, poor people should stay away from our party.
अपने ही लोगों का उड़ाया था मजाक, अब चंदा लेने वाले नेताओं ने ब्लॉक कर दिए नंबर
विज्ञापन

बरेली। शेर अली जाफरी पर कार्रवाई के बाद उसकी बिरादरी खासतौर से गरीब तबके के लोगों में खुशी का आलम है। जाफरी ने खुसरो सेना नाम से पार्टी बनाकर नारा दिया था कि गरीब उनकी पार्टी से दूर रहें। जाफरी ने ठगी की कमाई का बड़ा हिस्सा नेताओं की सेवा में लगाया, अब उन्हीं नेताओं ने उससे व उसके परिवार से कन्नी काट ली है।
379 विद्यार्थियों से 3.69 करोड़ की ठगी कर डीफार्मा की फर्जी डिग्री बांटने के मामले में एसआईटी ने भाजपा नेता शेर अली जाफरी व उसके बेटे फिरोज जाफरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाह अल्वी बिरादरी के गरीब परिवार से जुड़े जाफरी पर जब धनवर्षा हुई तो वह अपने समाज व गरीब लोगों को भूल गया। सत्ता के रथ पर सवार होकर व स्थानीय पुलिस से सेटिंग करके जाफरी फर्श से अर्श पर पहुंच गया। वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने और अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव में बुरा हश्र देखकर जाफरी ने तुरंत यूटर्न ले लिया और सत्ता से जुड़ गया।
विज्ञापन

स्टाफ का वेतन काटने में कुख्यात है आरोपी
शेर अली जाफरी शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन देने में कंजूसी बरतता था। ऐसे कई लोग अब सामने आ रहे हैं जो जाफरी के कॉलेज या अस्पताल में काम कर चुके हैं। उनमें से अधिकतर लोग संबंध खराब होने के बाद ही संस्थान से निकले और उनका कुछ माह का वेतन या अन्य देय जाफरी ने रुकवा दिए। कई बार तगड़ी सिफारिश पर जाफरी कुछेक स्टाफ को वेतन दे देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश कराने पर देता था मोटा कमीशन
कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर शेर अली जाफरी स्टाफ को मोटा कमीशन देता था। उसने कर्मचारियों व शिक्षकों से स्पष्ट कह रखा था कि जो जितने एडमिशन कराएगा, उसे उतना ही लाभ मिलेगा। इस लालच में कर्मचारियों ने तमाम एडमिशन कराए। धोखाधड़ी के शिकार छात्र बाद में उन परिचित कर्मचारियों के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठगी के शिकार हुए कई छात्र भी जाफरी के चंगुल में फंसकर उसके लिए कमीशन एजेंट के तौर पर काम करने लगे थे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed