{"_id":"61a29297f5477e26a35e6383","slug":"jaam-on-lucknow-highway-bareilly-news-bly467524454","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे पर पूरे दिन जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
कई वाहन खराब होने की वजह से लखनऊ दिल्ली हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : BAREILLY
Link Copied
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को आधी रात के बाद हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास दो और एक ट्रक बहगुल पुल के पास खराब होने से लगा जाम शनिवार सुबह निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भूसी भरा ट्रक खराब होने से भीषण हो गया। मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर और बरेली की तरफ फतेहगंज पूर्वी से आगे तक वाहन फंसे रहे। पुलिस ने खराब वाहनों को साइड से करवाकर वाहनों को निकला, लेकिन देर रात तक हालात सामान्य नहीं हो सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को आधी रात के बाद हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से पहले बरेली की ओर एक ट्रक के पट्टे टूट गए। इसके बाद एक तरफ से वाहन धीरे धीरे निकलते रहे। इसी बीच इसके पीछे ही कुछ दूरी पर एक और ट्रक खराब हो गया। वहीं बहगुल पुल के पास बरेली की ओर जा रहा ट्रक खराब हो गया। रात में कई वाहन खराब होने की वजह से जाम बढ़ता चला गया। सुबह मीरानपुर कटरा की ओर से भूसी भरकर आ रहे ट्रक के पट्टे भी हुलासनगरा निर्माणाधीन ओवरब्रिज पास टूट गए। इस वजह से शनिवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक रोड पर डायवर्ट किया, लेकिन देर रात तक जाम नहीं खुल सका। पुलिस ने आधी रात के बाद जाम खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।