फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam in various place of city

पूरे शहर में जाम, अव्यवस्थाओं से जूझ रहा शहर

Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
jaam in various place of city
अयूब खा चौराहे पर सीवर खुदाई के बाद लगा जाम -
बरेली। पूरा शहर रोजाना जाम से जूझ रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के श्यामगंज, पटेल चौक, पुराना बस अड्डा रोड समेत शहर की सभी मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को भी लोग पूरा दिन जाम में फंसे रहे थे और दूसरे सोमवार को यही हालत रही। जिला प्रशासन या ट्रैफि क पुलिस की ओर से हालात को काबू में रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। रही-सही कसर खुदी पड़ी सड़कों और उनके बराबर में इकट्ठे मिट्टी के ढेर ने पूरी कर दी। श्यामगंज और कालीबाड़ी में भीषण जाम में फंसे लोग जब पटेल चौक पहुंचे तो यहां भी उनका स्वागत जाम से ही हुआ। यहां चौराहे पर एक लेन पहले से ही बंद है और चौकी चौराहा की ओर जाने वाली सड़क कर दोनों लेन पर स्मार्ट सिटी के तहत खोदाई का काम हो रहा है। इससे यहां दिनभर जाम रहता है। सोमवार को नॉवल्टी से पुराने रोडवेज बस अड्डे वाली सड़क पर भी भीषण जाम की स्थिति रही। लोग सिकलापुर चौराहे से बस अड्डा रोड पर फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed