फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam

बदायूं रोड पर मासूम का शव रखकर लगाया जाम

Fri, 10 Jul 2015 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 10 Jul 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से खंभे के नीचे दबकर हुई मासूम सचिन की मौत पर बृहस्पतिवार को भी लोग भड़क उठे। चौरासी घंटा मंदिर के पास बदायूं रोड पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया। पंद्रह लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे लोगों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम की वजह से बदायूं रोड पूरी तरह बंद हो गया था। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश करते रहे। अंतत: मृतक के परिवार को पांच लाख कामुआवजा और घायल अमन का पूरा इलाज कराने के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई और जाम खोला गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुभाषनगर के तिलक कॉलोनी में पोल की शिफ्टिंग के दौरान लापरवाही की वजह से पोल अचानक सड़क से गुजर रहे दो साइकिल सवार मासूमों पर गिर गया था। इस हादसे में आठ साल के सचिन की मौत हो गई और अमन घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाह बिजली विभाग और उसके ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोग भड़क उठे। काफी संख्या में लोगों ने सचिन का शव बदायूं रोड पर रखकर जाम लगा दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। जाम से यातायात ठप हो गया। जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मंगला, सीओ द्वितीय डीएस मार्छाल, एसओ जेपी यादव समेत किला, कोतवाली की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। उग्र भीड़ ने बच्चे के परिवार को पंद्रह लाख मुआवजे की मांग की। इस पर अफसरों ने कंपनी के ठेकेदार से बात कर पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कंपनी के ठेकेदार ने दिल्ली से बच्चे के पिता के नाम से पांच लाख चेक काटकर फैक्स किया और चेक अपने एक कर्मचारी को लेकर बरेली भेजने की बात कही। साथ ही घायल अमन का पूरा इलाज कराने का वादा किया। तब भीड़ शांत हुई। तीन घंटे बाद जाम तो खुल गया लेकिन यातायात सामान्य होने में घंटों लगे।
विज्ञापन


अफवाह ने भी भरा गुस्सा
सुभाषनगर थाने में पुलिस और प्रशासन के अफसर कंपनी के सुपरवाइजर अरविंद के माध्यम से दिल्ली में बैठे कंपनी के ठेकेदार यूसुफ खान से मुआवजे की बात कर रहे थे। पीड़ित पक्ष की तरफ से भी कई लोग थाने में मौजूद थे। इसी दौरान अफवाह फैली कि निजी अस्पताल में भर्ती घायल अमन के लिए भी बुरी खबर है। ये सुनकर थाने में मौजूद लोग भड़क उठे और ठेकेदार को पकड़ने की मांग की। सीओ द्वितीय डीएस मार्छाल ने तुरंत बच्चे के बारे में अस्पताल से पता किया तो वह ठीक था और उसकी हालत में सुधार बताया गया। तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जाम लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
बच्चे की मौत बेहद दुखद घटना है। इसे संजीदगी से लेते हुए बिजली विभाग के ठेकेदार और सुपरवाइजर पर तुरंत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया था। ठेकेदार ने पांच लाख मुआवजा दे दिया। जाम लगाना कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करना था। इसके पीछे जिसने नेतागिरी की है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- डीएस मार्छाल, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed