{"_id":"5dbb911e8ebc3e93b31a86d0","slug":"jaam-bareilly-news-bly382256853","type":"story","status":"publish","title_hn":"भइया दूज से लौटे लोग तो लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भइया दूज से लौटे लोग तो लग गया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दीवाली पर्व और भइया दूज मानकर लोगों ने घर वापसी शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर इस वापसी की वजह से जाम लग गया। अयूब खां चौराहे पर रन फॉर यूनिटी की वजह से एक साइड में वाहन चले तो भी दूसरी ओर जाम के हालात बने रहे।
दीवाली के बाद भइया दूज पर्व को लेकर वाहनों में भीड़ बढ़ी थी। बुधवार को परवा की वजह से लोगों ने वापसी नहीं की तो वाहनों में स्थिति सामान्य रही। वहीं, गुरुवार को वाहनों में खासी भीड़ नजर आई। इनमें भी महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। रविवार तक यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। बस से लेकर टेंपो व अन्य वाहनों में मुसाफिरों की भीड़ थी वहीं कारों की संख्या भी बेहिसाब थी। चौपुला, सेटेलाइट चौराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की बढ़ी संख्या से जाम जैसे हालात रहे। हालांकि हर जगह ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रही और सिविल पुलिस की मदद से जाम खुलवा दिया।