फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam

बहेड़ी में नैनीताल रोड दो घंटे लगा जाम, सीओ भी फंसे

Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
jaam
बहेड़ी। नगर में नैनीताल रोड पर अतिक्रमण के कारण बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक जाम लगा रहा। इसमें सीओ भी फंस गए। ई-रिक्शा, कारों के बेतरतीब खडे़ होने और दुकानदारों के सड़क तक अतिक्रमण से जाम लगा। हालांकि ऐसे हालात रोजाना ही नैनीताल रोड पर रहते हैं। आम जनता को इससे खासी परेशान होती ही है, लेकिन बृहस्पतिवार को सीओ रामानंद राय की गाड़ी भी जाम में फंस गई। यही नहीं बाइकों पर सवार तीन दरोगा और दो सिपाही भी जाम में फंसे रहे, लेकिन किसी ने भी झाम खुलवाने की कोशिश नहीं की। सराफा बाजार में पुलिस की पिकेट भी दिन में रहती है, लेकिन यहां ड्यूटी करने वाले सिपाही ठेलों के आसपास बैठकर आराम फरमाते रहते हैं। रोजाना लगने वाले जाम को अगर सिपाही सराफा बाजार से ही कंट्रोल करें तो इस तरह के हालात नहीं बनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed