फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar Railway Division earned 41.39 lakhs from fine caught 5619 in different cases

रेलवे ने जुर्माने से कमाए 41.39 लाख: इज्जतनगर रेल मंडल ने अलग-अलग मामलों में 5619 को पकड़ा, पढ़ें रोचक आंकड़े

Wed, 01 Feb 2023 08:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

रेल संपत्तियों पर अवैध कब्जों के 88 मामले में चार रेल कर्मियों और 161 बाहरी लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान इज्जतनगर रेल मंडल में रेल अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 5695 मामलों में 5619 लोगों को गिरफ्तार कर जुर्माने के रूप में इनमे 41.39 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया गया।

विज्ञापन
Izzatnagar Railway Division earned 41.39 lakhs from fine caught 5619 in different cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इज्जतनगर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी तक चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के मामलों में 2.22 लाख का जुर्माना वसूल किया है। चेन पुलिंग के 424 मामलों में 392 लोगों को गिरफ्तार कर यह जुर्माना वसूला किया। रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए करीब आठ हजार रेल गाड़ियों को इस दौरान एस्कर्ट भी किया गया।

विज्ञापन


रेल संपत्तियों पर अवैध कब्जों के 88 मामले में चार रेल कर्मियों और 161 बाहरी लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान इज्जतनगर रेल मंडल में रेल अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 5695 मामलों में 5619 लोगों को गिरफ्तार कर जुर्माने के रूप में इनमे 41.39 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया गया। रेल टिकटों की कालाबाजारी के मामलों में भी 11 लोगों की गिरफ्तारी कर तीन लाख रुपये से ज्यादा के यात्री टिकटों की बरामदगी की जा चुकी है।

विज्ञापन

अवैध बेंडिंग के मामलों में 420 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई। इज्जतनगर रेल मंडल की ओर से बुधवार को 31 जनवरी तक कार्रवाई के आंकड़े जारी किए गए। डीआरएम रेखा यादव ने प्रशंसा व्यक्त कर सुरक्षा बंदोबस्तों को और सख्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed