फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar Division to operate six new pairs of long-distance trains.

Bareilly News: इज्जतनगर मंडल करेगा लंबी दूरी की छह जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन

Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Izzatnagar Division to operate six new pairs of long-distance trains.
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली होकर लंबी दूरी की छह जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इनमें तीन ट्रेनों का संचालन इसी साल शुरू हो जाएगा। इसके अलावा काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलाई जाएगी। इस गाड़ी को मंजूरी मिल गई है। रैक मिलने का इंतजार है। नई गाड़ियों के संचालन के संबंध में प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन



बरेली से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी होकर नया रेल रूट पिछले साल खुलने के बाद रेलवे ने इस रास्ते इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा गर्मियों के इस सीजन नए रूट से कई विशेष गाड़ियां भी चलाई गईं। नए रूट पर और ट्रेनों की मांग हो रही है। पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की सांसदों के साथ बैठक में भी नई गाड़ियों और यात्री सुविधाओं की बेहतरी का मामला उठा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इज्जतनगर मंडल पिछले एक साल में पांच जोड़ी नई गाड़ियों का संचालन शुरू कर चुका है। छह जोड़ी और गाड़ियों का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन




इन गाड़ियों के संचालन का प्रस्ताव



लखनऊ-टनकपुर, लालकुआं-जबलपुर, रामनगर-जैसलमेर, इज्जतनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा, कासगंज-बनारस सप्ताह में तीन-तीन दिन और लालकुआं-बांद्रा सप्ताह में दो-दो दिन संचालित करने का प्रस्ताव है। मंडल मुख्यालय स्तर पर इन गाड़ियों के रूट और समय सारिणी तय कर ली गई है। इन गाड़ियों में रामनगर-जैसलमेर, कासगंज-वाराणसी और लालकुआं-बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन वाया बदायूं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed