फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI's infrastructure will be world class students will do industrial internship

UP News: बरेली में विश्वस्तरीय होगा आईवीआरआई का इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक इंटर्नशिप करेंगे विद्यार्थी

Mon, 08 Dec 2025 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 02:53 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई परिसर का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए संस्थान ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक एडवांस्ड एकेडमिक कॉम्प्लेक्स, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, छात्रावास, सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
IVRI's infrastructure will be world class students will do industrial internship
आईवीआरआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर परिसर का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बनाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। साथ ही, 50 फीसदी विद्यार्थियों को औद्योगिक इंटर्नशिप के लिए भेजने की तैयारी है। बरेली में आईवीआरआई के 136वें स्थापना दिवस समारोह के आगाज पर रविवार को निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने ये जानकारी साझा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को संस्थान अंतरराष्ट्रीय सहयोग वर्ष के रूप में मनाएगा। संस्थान का लक्ष्य विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय रैंकिंग मानकों को हासिल करना, वैश्विक दृश्यता बढ़ाना, शोध एवं उद्धरण गुणवत्ता में सुधार, उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी के तहत जल्द 50  फीसदी छात्रों को औद्योगिक इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सहयोगी तंत्र विकसित किए जा रहे हैं। 136 वर्षों में शिक्षा, अनुसंधान, सामाजिक प्रभाव में प्रगति की है। 
विज्ञापन


विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एडवांस्ड एकेडमिक कॉम्प्लेक्स, अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह, नया बालिका व बालक छात्रावास, सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स व शोध अवसंरचना पर कार्य होगा। इसके लिए राष्ट्रीय एजेंसी, आईसीएआर, शिक्षा प्रभाग से वित्तीय सहयोग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसंधान के नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम पर जोर
निदेशक ने बताया कि संस्थान ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, एनआईआरएफ रैंकिंग में बेहतर कार्य किया है। अब तक 40 स्टार्टअप विकसित हो चुके हैं। नए कोर्स, दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मजबूत सहयोग बनाएंगे ताकि अनुसंधान वातावरण और बेहतर हो सके। अब तक संस्थान ने 13 वैक्सीन समेत 46 प्रौद्योगिकियों का 164 औद्योगिक घरानों का व्यवसायीकरण किया है।

प्रति वैज्ञानिक 2.37 फीसदी इंपैक्ट फैक्टर हुआ दर्ज
वर्ष 2024–25 में आईवीआरआई ने 231 प्रशिक्षण कार्यक्रम किए। सौ अनुसंधान परियोजना संचालित की। इससे 156 करोड़ रुपये का फंड मिला है। संस्थान ने 310 उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशित किए, इसमें प्रति वैज्ञानिक औसत 2.37 इम्पैक्ट फैक्टर दर्ज किया गया। इसके अलावा 118 आईटीआर पंजीकृत किए। 142 आईसीटी टूल विकसित किए। जो संस्थान की क्षमता निर्माण में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed