फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI will create Farmer Producer Organization and Seed Village

Bareilly News: आईवीआरआई बनाएगा कृषक उत्पादक संगठन और सीड विलेज

Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
IVRI will create Farmer Producer Organization and Seed Village
बरेली। किसानों को पशुपालन से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व बंगाल में तीन कृषक उत्पादक संगठन बनेंगे। पशुधन उत्पादन बढ़ाने के लिए पांच सीड विलेज समेत सूकर फार्मिंग पर चैटबोट विकसित होगा। साथ ही, कई नए कोर्स, किसान मेला, प्रदर्शनी आदि आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को प्रसार परिषद की 25वीं बैठक (वित्तीय वर्ष 2024-25) में यह निर्णय लिया गया। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने बताया कि सीड विलेज के तहत बरेली में साहीवाल, रुहेलखंड में बकरी, मुक्तेश्वर में चौगरखा बकरी, पुणे (महाराष्ट्र) में उस्मानाबादी प्रजाति की बकरी के सीड तैयार होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत वोकेशनल व सर्टिफिकेट कोर्स का शैक्षणिक कैलेंडर बनाने, इंटरफेस मीट आयोजित करने पर भी मंथन हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक कृषि शिक्षा डाॅ. यूके गौतम ने सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर दिया जोर
संस्थान के निदेशक डाॅ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग शोध संस्थान (अटारी) के नियंत्रण में स्थित 731 कृषि विज्ञान केंद्र आईवीआरआई के संपर्क में हैं। प्रगतिशील किसानों का भी नेटवर्क विकसित किया गया है। डाॅ. रूपसी तिवारी ने बताया कि आगामी वर्ष में 16 इंडस्ट्री इंटरफेस मीट, 62 वोकेशनल व सर्टिफिकेट कोर्स, आठ किसान मेला, किसानों के लिए साहित्य, 22 प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ऑल इंडिया रेडियो से 30 एपिसोड वाली दो कृषि पाठशालाएं प्रसारित होंगी। संस्थान के यू-टयूब चैनल पर भी किसानों, पशुपालकों को वीडियो के जरिये जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
डाॅ. हंस राम मीणा, डाॅ. शांतनु कुमार दुबे, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. एसके सिंह, डाॅ. एसके मेंदीरत्ता, डाॅ. जी साईं कुमार, डाॅ. अमरपाल, डाॅ. मंडल, डाॅ. पी. धर, डाॅ. मुकेश सिंह, डाॅ. अनुज चौहान, डाॅ. बबलू कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed